फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmers facing problems due to non-availability of DAP

डीएपी नहीं मिलने से किसानों को परेशानी

Wed, 13 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers facing problems due to non-availability of DAP
बादली पैक्स के बाहर डीएपी के लिए लगी किसानों की भीड़। - फोटो : Bahadurgarh
किसान रबी फसल की बिजाई के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। अक्तूबर माह का मध्य चल रहा है और किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा। सरसों की बिजाई का समय चल रहा है। डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। अभी तक सहकारी समितियों में डीएपी के मात्र 380 बैग पहुंचे हैं जबकि निजी दुकानों पर भी डीएपी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

बादली सहकारी समिति के अधीन आने वाले करीब 24 गांवों के किसान बहुत परेशान और चिंतित हैं।सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी और डीएपी मिल नहीं रहा। बादली पैक्स केंद्र को छोड़ दिया जाए तो गुभाना, पेलपा, खेड़ी जट्ट के किसी केन्द्र पर डीएपी नहीं है। एक ओर खेतों में सरसों की तैयारी हो चुकी है और बिजाई के लिए डीएपी का इंतजार है। दूसरी ओर डीएपी नहीं मिलने से बिजाई में देरी हो रही है। बादली, पेलपा, गुभाना, माजरी, लुकसर, खेड़ी जट्ट और जहांगीरपुर के किसान प्रवीन, दीपक, सचिन, दिलबाग, समुन्द्र और पवन ने बताया कि सोसाइटियों में डीएपी न होने से वह हताश हैं। किसान निजी दुकानदारों के पास स्टाक ढूंढने का भी प्रयास कर रहे हैं, ताकि कहीं से भी खाद का जुगाड़ हो और अपनी खेती को बचा सके। सोसाइटी में किसान खाद पता करने के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है। किसानों के इस मुद्दे पर पूरे प्रदेश में राजनीति भले ही जोर पकड़ रही, लेकिन किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। सभी इलाकों में किसानों को खाद की किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अब भी यूरिया व डीएपी की किल्लत है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अधिक बारिश और जलभराव के चलते खरीफ की खेती पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कुछ जगहों पर अब पानी निकलने से रबि फसल की तैयारी हुई है लेकिन अब डीएपी किल्लत ने किसानों पर दोहरी मार डाल दी है। अगले एक सप्ताह में डीएपी नहीं मिला तो सरसों बिजाई में भी देरी हो जाएगी। ऐसे में किसानों पर प्राकृतिक आपदा के बाद अब डीएपी किल्लत के तौर पर नई आपदा टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से डीएपी की मांग के लिए किसानों की भीड़ पहुंच रही है लेकिन सोमवार की देर रात पैक्स पर 380 बैग आए हैं। मंगलवार को बैग वितरित किए गए लेकिन ज्यादा भीड़ होने के चलते डीएपी पर्याप्त नहीं है। ऐसे में किसानों को भी शांत किया जा रहा है। जल्द ही दूसरी यूनिट भी पहुंच जाएगी। किसानों को चाहिए कि वह स्टॉक न करे क्योंकि डीएपी पहुंचना शुरू हो गया है। -वजीर सिंह, पैक्स प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed