{"_id":"60c653c98ebc3e817c26a57e","slug":"farmers-arrived-to-show-black-flags-to-bjp-state-president-already-after-worshiping-jhjhar-news-rtk612814642","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तय समय से पहले रखी पार्टी कार्यालय की नींव, गुस्साए किसानों ने उखाड़ फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तय समय से पहले रखी पार्टी कार्यालय की नींव, गुस्साए किसानों ने उखाड़ फेंकी
Mon, 14 Jun 2021 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:21 AM IST
सार
भाजपा के कार्यक्रम की सूचना मिलने पर किसानों ने काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम बनाया था। यह सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ तय कार्यक्रम से दो घंटे पहले ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन
झज्जर में भाजपा कार्यालय की नींव रखते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और तोड़ी गई नींव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। झज्जर में किसानों की नाराजगी और काले झंडे दिखाए जाने की सूचना पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तय कार्यक्रम से करीब दो घंटे पहले सुबह आठ बजे ही रेवाड़ी रोड पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय की नींव रखने पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने भूमि पूजन के साथ कार्यालय की नींव रखते हुए हवन में आहुतियां डालीं और चले गए। भाजपा कार्यालय के शिलान्यास समारोह के समापन होने के आधे घंटे बाद किसान समारोह स्थल पर ट्रैक्टर ट्रॉली व गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। लेकिन उस समय तक सभी नेता व कार्यकर्ता वहां से जा चुके थे। किसान नेता चिंटू छारा ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की किसान व मजदूर विरोधी सरकार है। चाहे सरकार उनके खिलाफ कितने ही केस दर्ज कर ले, लेकिन वे आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि किसानों के भय से ओपी धनखड़ पहले ही कार्यक्रम कर के निकल गए हैं। यह भी किसानों की जीत है।
विज्ञापन
शिलान्यास समारोह का कार्यक्रम करीब साढ़े आठ बजे शुरू हो गया था। साढ़े नौ बजे तक कार्यक्रम को समाप्त कर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व सभी नेता और कार्यकर्ता वहां से चले गए थे। इस दौरान पुलिस को भी सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया गया था। लेकिन जिस समय किसान यहां पर पहुंचे उस समय पुलिस भी वापस आ चुकी थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ किसान वहां पर पहुंचे हैं। वहां पर उन लोगों ने नींव का भी उखाड़ा है। इसके वीडियो भी वायरल हुए हैं। लेकिन प्रदेशाध्यक्ष व अन्य नेता लोग वहां से जा चुके थे। - विक्रम कादयान, जिला अध्यक्ष भाजपा, झज्जर।