{"_id":"6261bcb2c11626280f7ea71c","slug":"farmers-are-not-getting-electricity-as-per-schedule-jhjhar-news-rtk644528452","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को नहीं मिल रही शेड्यूल के अनुसार बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को नहीं मिल रही शेड्यूल के अनुसार बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में साल्हावास क्षेत्र के गांव खानपुर, गोरिया, मोहनबाड़ी, झांसवा, झाड़ली, झामरी फीडर से लगातार बिजली के कट लग रहे हैं। जिसके कारण किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों लगने वाले कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
बिजली की समस्या ने जिले के किसानों के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। साल्हावास क्षेत्र के किसान रमेश शर्मा, पवन, धर्मवीर, बलबीर मिस्त्री, अतर सिंह, बिजेंद्र, कप्तान सिंह ने कहा कि फसल की सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि अगर उनकी अगली फसल की बिजाई समय पर नहीं हुई तो उन्हें खासा नुकसान होगा। खरीफ सीजन की बिजाई में जुटे किसानों को गर्मी से नहीं, बल्कि सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने की वजह से पसीना आ रहा है। उनकी माथे की शिकन साफ जता रही है। किसान अब अगली फसल को लेकर खासे चिंतित हैं, क्योंकि भारी बिजली कटौती के बीच कृषि क्षेत्र में भी किसानों को मात्र दो से तीन घंटे बिजली बड़ी मुश्किल से मिल रही है।
बिजली निगम बहु के एसडीओ मोहित यादव के मुताबिक विभाग कि ओर से किसानों के लिए 8 घंटे बिजली देने का शेड्यूल है, लेकिन निगम द्वारा ऊपर से लेयर आ जाती है, जिसका समय निर्धारित नहीं होता। आगे से लेयर आने के कारण ही इस प्रकार की समस्याएं आती हैं और बिजली के कट लगते हैं। गर्मी ज्यादा होने के कारण बिजली की मांग भी बढ़ रही है। उम्मीद है कि बिजली निगम इस समस्या से जल्द ही निजात पा लेगा। किसानों को बिजली की किल्लत हो रही है। उसके लिए हम विभाग के निर्देश अनुसार लगातार प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और किसानों को भरपूर बिजली दी जाएगी। किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।