फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer who came to make Tuda from Punjab dies due to lightning

पंजाब से तूड़ा बनाने के लिए आए किसान की बिजली गिरने से मौत

Sat, 17 Apr 2021 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer who came to make Tuda from Punjab dies due to lightning
बेरी। डीघल-खरावड़ मार्ग पर पंजाब से तूड़ा बनाने आए व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना की जानकरी मिलते ही आसपास के खेतों में काम रह रहे किसान भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

धीरा सिंह (42) पुत्र मिश्रा सिंह निवासी गांव दड़बा, जिला संगरूर पंजाब निवासी अपने साथियों के साथ करीब 5 दिन पहले गांव डीघल में तूड़ा बनाने की मशीन को लेकर आए थे। शुक्रवार को गांव डीघल निवासी ईश्वर के खेत में तूड़ा बनाकर दूसरे खेत के लिए जा रहे थे। धीरा सिंह सड़क पर खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान अचानक बिजली गिर गई। इससे धीरा सिंह मौके मौत हो गई। जोर धमाके के साथ गिरी बिजली को देखकर उसके साथी भी घबरा गए। लेकिन जब धीरा सिंह सड़क पर पड़ा दिखाई दिया तो वे उस तरफ दौड़े। लेकिन उस समय तक धीरा सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गांव डीघल में व्यक्ति पर बिजली गिरने की सूचना मिली है। मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शनिवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयभगवान सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, डीघल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed