फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer protest camp teekri border three person arrest with illegle wapion

टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के पड़ाव में अवैध असलहे के साथ मिले तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
farmer protest camp teekri border  three person arrest with  illegle  wapion
अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए सिरसा के तीन युवक। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
किसान आंदोलनकारियों के पड़ाव में वीरवार को दो युवकों के अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने के बाद शुक्रवार को भी एक अन्य युवक अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। तीनों युवक सिरसा के निवासी हैं और तीनों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। बहादुरगढ़ अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में झज्जर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन क्षेत्र में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को वीरवार को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ में उनके तीसरे साथी के संबंध में खुलासा हुआ जिस पर पुलिस ने उनके तीसरे साथी को भी काबू कर लिया। इस तीसरे युवक के कब्जे से भी एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। उसकी पहचान शुभम उर्फ छब्बा निवासी वैदवाला सिरसा के तौर पर हुई। उन्होंने कहा कि हो सकता है ये तीनों युवक आंदोलनकारियों के पड़ाव में कोई वारदात करने की मंशा से आए हों।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में भी खुलासा हुआ। पकड़े गए एक आरोपी गुरुदत्त के खिलाफ आपराधिक वारदात का एक मामला दर्ज होने के संबंध में खुलासा हुआ। आरोपी के खिलाफ महिला थाना सिरसा में वर्ष 2019 में दुष्कर्म का एक मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्त में आए तीसरे आरोपी शुभम के खिलाफ भी अलग-अलग तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में एक मामला थाना सदर सिरसा में अवैध हथियार रखने के संबंध में दर्ज हुआ था। वहीं आरोपी ने राजस्थान के एरिया में एक गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम दिया था जिस के संबंध में आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में थाना पल्लू राजस्थान में गाड़ी छीनने का एक आपराधिक मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शुभम के खिलाफ विचाराधीन एक आपराधिक मामले में निश्चित समय पर अदालत में पेश न होकर भगोड़ा होने के संबंध में भी थाना सदर सिरसा में वर्ष 2018 में उद्घोषित आरोपी घोषित होने के संबंध में एक मामला दर्ज हुआ था। रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात दोनों आरोपियों सहित गिरफ्त में आए तीसरे आरोपी को भी अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed