फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer fire to pm modi putla

दशहरे के त्योहार पर किसानों ने फूंका पीएम का पुतला, नारेबाजी कर जताया रोष

Sat, 16 Oct 2021 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
farmer fire to pm modi putla
भाजपा नेताओं का पुतला जलाते किसान। - फोटो : Jhjhar
दशहरे के त्योहार पर जहां लोग रावण के पुतले का दहन कर दशहरा मनाते हैं वहीं कृषि कानूनों का पिछले लंबे अरसे से विरोध कर रहे किसानों ने बेरी के भागलपुरी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 10 सिर वाला पुतला फुंक कर दशहरा मनाया। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

बेरी के सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्रित हुए। यहां किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के सिर के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीर लगाकर पीएम मोदी का 10 सिर वाला पुतला तैयार किया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, अमित शाह, राजनाथ, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित कई बड़े नेताओं की तस्वीर लगाकर पुतले को आग के हवाले किया। वहीं गांव दुबलधन में किसानों ने पीएम का पुतला का फूंका। किसान अनिल कादयान ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 10 महिनों से किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे है और उसी के विरोध में गांव में पीएम का पुतला फूंका गया है। भारतीय किसान यूनियन की महिला जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने बताया कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के ऐलान पर प्रधानमंत्री का 10 सिर वाला पुतला फूंका है, जिसमें कई भाजपा नेताओं का पुतला शामिल है। तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं भागलपुरी चौक पर पीएम का पुतला फूंकने को लेकर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। इस मौके पर तेजबीर कादयान, बिल्लु पहलवान, नरेंद्र गोच्छी, दयानंद, रोबिन, उमराव बेरी, राजू गोच्छी, राजीव, पूर्व पार्षद प्रविंद्र कादयान, सुरेंद्र कादयान, सुनील, रेणू, संतोष, निर्मला, कमलेश, गीता, सोनिका, रेखा, सविता, सावित्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed