{"_id":"5efe1f488ebc3e4301258aca","slug":"factory-worker-dies-due-to-deteriorating-health-bahadurgarh-news-rtk56221239","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के चलते फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के चलते फैक्टरी कर्मी की मौत
विज्ञापन
थाना लाइनपार एरिया में बुखार के चलते तबीयत बिगड़ने दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों में आशंका रही कि कहीं कोरोना के चलते तो उसकी मौत नहीं हुई है। हालांकि जब पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो शव का पोस्टमार्टम नियमानुसार करवाने के लिए कार्रवाई की गई।
जानकारी अनुसार विकास नगर का रहने वाला एक युवक सेक्टर-17 स्थित फुटवियर पार्क की एक फैक्टरी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसे ड्यूटी ज्वाइन की थी। गत देर शाम को वह ड्यूटी से घर लौटा था और उसे तेज बुखार था। बताया गया है कि बुखार के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों ने उसे बुखार की दवा भी दिलाई। मगर उसे आराम नहीं हुआ और देर रात को उसने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। बुखार उसे कुछ रोज से ही आ रहा था। बुखार दौरान ही उसकी मौत होने से परिवार के सदस्य कोरोना को लेकर आशंकित दिखाई दिए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम व स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी। वीरवार को नागरिक अस्पताल मेें शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए लाया गया। डॉक्टरों को भी उसकी पूरी हिस्ट्री के बारे में बताया गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया करने से पहले उसका कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिया गया। जांच अधिकारी मोहित ने बताया कि कोरोना जांच के लिए जो सैंपल लिया गया है उसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि मौत की वजह क्या रही है यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।