{"_id":"654a936718f83ed955089c29","slug":"expected-business-of-more-than-rs-15-crore-on-diwali-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-5317-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली पर 15 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिवाली पर 15 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद
Wed, 08 Nov 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। धनतेरस और दीपावली से पहले इलेक्ट्रॉनिक बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। इस बार दीपावली पर्व पर दुकानाें पर लगभग 10 से 15 करोड़ से अधिक व्यापार होने की संभावना जताई जा रही है। एलईडी, स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रीज की सबसे ज्यादा डिमांड की जा रही है।
। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कपंनियों ने कई तरह की स्कीम शुरू कर रखीं हैं। स्क्रेच कूपन, नकद छूट, चांदी के सिक्के तो कहीं गारंटी वारंटी देकर विश्वास जीता जा रहा है। त्योहारी सीजन में कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद बेचने के लिए जीरो प्रतिशत पर फाइनेंस सुविधा मुहैया कराई है। इलेक्ट्रानिक्स दुकान के संचालक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में विभिन्न कंपनियों की एलईडी 20 से 50 हजार रुपये के बीच मिल रही है। फ्रिज 9 से 60 हजार रुपये के बीच में अलग-अलग ब्रांड और विशेषता वाले मिल रहे हैं। 7 से लेकर 20 हजार तक के मोबाइल बुकिंग हो रहे हैं, एलईडी टीवी 10 से लेकर 80 हजार, फ्रिज 11 हजार रुपये से लेकर एक लाख 10 हजार रुपये से तक, वाशिंग मशीन 9 से लेकर 60 हजार रुपये तक फुल ऑटोमेटिक मिल रही है। लैपटॉप, डेस्कटॉप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की डिमांड हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ ही मोबाइल का बाजार भी ग्राहकों के लिए तैयार है। नए फीचर्स वाले मोबाइल फोन कंपनियों ने लॉंच किए हैं, जो ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।