{"_id":"6866d150611049be5a0f25d5","slug":"even-after-applying-peoples-four-wheelers-are-not-being-removed-from-pppeven-after-applying-peoples-four-wheelers-are-not-being-removed-from-ppp-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-123524-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आवेदन के बाद भी लोगों के पीपीपी से नहीं हट रहे चार पहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आवेदन के बाद भी लोगों के पीपीपी से नहीं हट रहे चार पहिया वाहन
Fri, 04 Jul 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
03jjrp02- परिवार पहचान पत्र कार्यालय में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोग। संवाद
झज्जर। विभाग की गलती का सीधा असर उन गरीब परिवारों पर पड़ रहा है, जो राशन के सहारे अपने घरों का चूल्हा जलाते थे। बीपीएल उपभोक्ता के परिवार पहचान पत्र पर किसी अन्य व्यक्ति का उसके आधार कार्ड का उपयोग कर वाहन खरीदना समस्या बना है। यही नहीं आरटीओ से आए डाटा में एक जैसे नाम होने के कारण किसी अन्य व्यक्ति का वाहन उसके पीपीपी में जुड़ना भी मुसीबत बना है।
ऐसे लाभार्थी सीएससी के माध्यम से ऑनलाइन या विभागीय कर्मियों के पास पहुंचकर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो पा रहा। क्रीड कार्यालय में ही प्रतिदिन 8 से 10 लोग परिवार पहचान पत्र में गलत वाहन दर्ज करने की शिकायत लेकर आ रहे हैं, जबकि समाधान शिविर में तीन से चार शिकायत परिवार पहचान पत्र में गलत वाहन दर्शाने की आ रही हैं।
अभी तक क्रीड की तरफ इनके समाधान के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। क्रीड विभाग इन शिकायतों का डाटा एकत्रित कर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजेगा। जांच के बाद ही राशन कार्ड बहाल होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया में दो से तीन माह का समय लगने की उम्मीद है। जिन लोगों के परिवार पहचान पत्र में गाड़ियां दर्शाई गई हैं, उसमें सामने आया है कि लाभार्थी और उसके पिता का नाम मैच कर गलत मैपिंग कर दी गई है।
विज्ञापन
इन लोगों को मिली राहत, स्क्रैप या बेचने वालों के ठीक हो रहे पीपीपी
परिवार पहचान पत्र में जिन लोगों के नाम गाड़ियां दिखाई गई हैं, लेकिन उनकी तरफ से गाड़ियां बेच दी गई हैं या स्क्रैप कर दी गई हैं। उनके लिए राहत भरी खबर है। ऐसे लोगों के आवेदन ऑनलाइन लेकर उसके परिवार पहचान पत्र दुरुस्त किए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित लोगों को अपनी गाड़ी दूसरे को बेचने का प्रूफ लगाना होगा। यदि किसी ने अपनी गाड़ी स्क्रैप की है तो उसका प्रूफ भी साथ अटैच करना होगा। उसके बाद उसके परिवार पहचान पत्र में चढ़ी पुरानी गाड़ी को हटाया जा रहा है।
गाड़ी दिखाकर राशन कार्ड काटा
मैं दिहाड़ी करता हूं, लेकिन मेरे परिवार पहचान पत्र में चार पहिया गाड़ी जोड़ दी है। इसके बावजूद गाड़ी तो क्या साइकिल भी नहीं है। इस कारण बीपीएल राशन कार्ड काट दिया गया है। शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
- संदीप, मारोत गांव
पीपीपी में ट्रक दिखाया, राशन कार्ड कटा
मेरा बीपीएल राशन कार्ड बना हुआ था, लेकिन अब परिवार पहचान पत्र में ट्रक चढ़ाया हुआ है। इस कारण बीपीएल राशन कार्ड कट गया है। उसे ठीक किया जाए या फिर उसे ट्रक दिलवाया जाए।
- अजय कुमार, बंबुलिया गांव
किसी दूसरे के पीपीपी में चढ़ा पोते का नाम
मेरे पोते अंश का निजी स्कूल में दाखिला करवाना है, लेकिन उसका नाम किसी अन्य परिवार पहचान पत्र में चढ़ा हुआ है। मैं पिछले 8 माह से कार्यालय के चक्कर काट चुका हूं। एडीसी से भी मिलकर शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ है। इस कारण उसके पोते का दाखिला नहीं हो पा रहा है। स्कूल वाले पीपीपी ठीक करवाकर लाने की बोल रहे हैं।
- जगबीर, गोयला कलां
पीपीपी में वाहन दिखाए जाने की शिकायतें आ रही हैं। समाधान शिविर में भी लोग शिकायत लेकर आ रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं, लेकिन अभी समाधान होना शुरू नहीं हुआ है। इसमें पोर्टल पर डाटा मैपिंग का काम होगा। मुख्यालय से इस पर काम जारी है।
- दीपक चौहान, जिला प्रबंधक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग