फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees unions strike from today, administration alert

कर्मचारी संगठनों का हड़ताल आज से, प्रशासन सतर्क

Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Employees unions strike from today, administration alert
झज्जर। कर्मचारी संगठनों की ओर से सोमवार व मंगलवार को मांगों को लेकर दो राष्ट्रपव्यापी हड़ताल की जाएगी। वहीं जिला प्रशासन ने भी किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी जिले भर के अलग-अलग जगहों पर लगाई गई।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, अखिल भारतीय किसान सभा, वन श्रमिक यूनियन व अन्य कर्मचारी संगठनों की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान पिछले कई दिनों से किया गया था। जिसके चलते प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। शहर के श्रीराम पार्क में सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा किसान सभा, सीटू, रोडवेज विभाग, बिजली निगम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्क्स विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग और अन्य कई कर्मचारी संगठन राष्ट्रव्यापी हड़ताल में मांगों को लेकर भाग लेंगे। शहर के श्रीराम पार्क में इकट्ठे होकर छिक्कारा चौक से होते हुए आंबेडकर चौक और मुख्य बाजार से होते हुए राव तुलाराम चौक पर प्रदर्शन समाप्त करेंगे।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर सिंह ने बताया कि सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों से काफिला गुजरेगा। उन्होंने बताया कि सभी कर्मचारी संगठन केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ लामबंद हैं। उन्होंने बताया कि काफी दिनों से सरकार कर्मचारियों के बारे में नहीं सोच रही है। वहीं केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने बताया कि महंगाई इस कदर बढ़ रही कि भविष्य में गरीब आदमी का जीना मुश्किल हो जाएगा। यह सरकार अमीरों की ही रह जाएगी। जिसके चलते कर्मचारी संगठन और अन्य किसान संगठन आदि 28 और 29 मार्च को हड़ताल भाग लेंगे। दो दिवसीय कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन पर सतर्क है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। जिलाधीश शक्ति सिंह ने सभी ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। वहीं ठीकरी पहरे देने के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed