फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Election victory of Amritpal and Engineer Rashid is a matter of concern: Dharamveer

अमृतपाल और इंजीनियर रशीद का चुनाव जीतना चिंता का विषय : धर्मवीर

Thu, 13 Jun 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Election victory of Amritpal and Engineer Rashid is a matter of concern: Dharamveer
बहादुरगढ़। केंद्र में जिसकी सरकार होती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। अमृतपाल और इंजीनियर रशीद का चुनाव जीतना चिंता का विषय है। यह देश क लिए ठीक नहीं है। यह कहना है भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह का। वे यहां बाबा हरिदास की छठ के अवसर पर एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में भंडारे के आयोजन में पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और पत्रकारों से रूबरू हुए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव पर हाल ही में आए लोकसभा चुनाव परिणाम के असर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र में जिसकी सरकार होती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। सांसद धर्मबीर ने दावा किया कि अब देशभर में विकास की रफ्तार और भी तेज होने वाली है। देश में भले ही गठबंधन की सरकार है, लेकिन इस सरकार में समान विचारधारा के दल साथ मिलकर आए हैं और यह सरकार पहले से भी ज्यादा विकास देश में करने जा रही है। हालांकि उन्होंने जम्मू श्मीर और पंजाब के नतीजों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल और इंजीनियर रशीद का चुनाव जीतना चिंता का विषय है। यह देश क लिए ठीक नहीं है। सांसद धर्मबीर सिंह का कहना है कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह कोशिश करेंगे कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में औद्योगीकरण शुरू हो, इसके लिए सड़क और रेल मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ही इस क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान के प्रयास भी किया जाएगा। ताकि जनता का भला हो सके। इस मौके पर भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान अनिल खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed