फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election

भुक्कल के जीत का अंतर घटा तो डॉ. रघुबीर का बढ़ा

Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
election
जिले की बादली, बेरी व झज्जर सीट से कांग्रेस के कुलदीप वत्स, डॉ. रघुबीर कादियान व गीता भुक्कल ने जीत दर्ज की है। तीनों ही प्रत्याशियों की जीत के अपने मायने हैं। गीता भुक्कल ने झज्जर विधानसभा से 14,999 वोटों से डॉ. राकेश को हराया है। लेकिन 2014 के चुनाव के मुकाबले उनकी जीत का अंतर साढे़ 11 हजार कम हो गया है। 2014 में उन्होंने इनेलो के साधुराम झामरी को 26,584 वोट से हराया था। वहीं बेरी से लगातार पांच बार के विधायक डॉ. रघुबीर कादियान ने इस बार जीत के अंतर में इजाफा किया है। उन्होंने भाजपा के विक्रम कादियान को 12,952 वोट से हराया है। 2014 में उन्होंने निर्दलीय चतर सिंह पहलवान को 4493 वोटों से हराया था। वहीं बादली से प्रत्याशी कुलदीप वत्स ने भाजपा के दिग्गज मंत्री ओपी धनखड़ को 11,245 वोटों से हराया है। 2014 के चुनाव में ओपी धनखड़ ने कुलदीप वत्स को 9266 वोट से हराया था। इसकी भरपाई कुलदीप वत्स ने इस चुनाव में ले लिया है।
विज्ञापन

बेरी में किसे मिले कितने मत
पार्टी प्रत्याशी मिले मत
कांग्रेस डॉ. रघुबीर कादियान 46022
भाजपा विक्रम कादियान 33070
जजपा उपेंद्र कादियान 14969
बसपा रमेश दलाल 8764
इनेलो ओम अहलावत 1040
निर्दलीय शिव कुमार रंगीला 6059
झज्जर में किसे कितने मत मिले
कांग्रेस गीता भुक्कल 46480
भाजपा डॉ. राकेश 31481
जजपा नसीब मातनहेल 24445
एलएसपी अजय तंवर 4116
बीएसपी रामधन 2653
इनेलो जोगेंद्र 945
बादली में किसे कितने मत मिले
कांग्रेस कुलदीप वत्स 45441
भाजपा ओपी धनखड़ 34196
जजपा संजय कबलाना 28145
बीएसपी प्रदीप रईया 3955
इनेलो महावीर गुलिया 389
निर्दलीय राव धर्मपाल 5474
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed