फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगी ईवीएम

Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
election
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा के संबंध में एसएसपी अशोक कुमार द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा संबंधी कड़े दिशा निर्देश जारी किए गए। ईवीएम के लिए जिला के अलग-अलग स्थानों पर विशेष रूप से बनाए गए स्ट्रांग रूम तीन स्तरीय सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गई ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा स्वयं एसएसपी अशोक कुमार द्वारा लिया गया। सोमवार को हुए मतदान के बाद सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम मशीनों को विधानसभा स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर विशेष रूप से निर्मित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया। झज्जर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों बादली, बहादुरगढ़, झज्जर व बेरी की ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में अलग अलग स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है।
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगी सुरक्षा
तीन स्तरीय सुरक्षा में प्रथम स्तर पर केंद्रीय सशस्त्र बल के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। द्वितीय स्तर पर आईआरबी के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे तथा तीसरे स्तर पर झज्जर पुलिस के जवान मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। तीन स्तरीय सुरक्षा में तैनात जवानों को डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा समय-समय पर चेक किया जाएगा। स्ट्रांग रूम पर की गई तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी अशोक कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा मंगलवार को जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed