फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   election

बहादुरगढ़ में 16 और बादली में 15 राउंड में होगी मतगणना

Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
election
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना प्रक्रिया की पूरी तैयारी प्रशासनिक स्तर पर की गई है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर ईवीएम के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। इनमें 16 राउंड के साथ मतगणना होगी। वहीं बादली के लिए 14 टेबल पर 15 राउंड, झज्जर के लिए 10 टेबल पर 19 राउंड तथा बेरी के लिए 14 टेबल पर 14 राउंड में मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जून ने बताया कि मतगणना के लिए राउंड, टेबल आदि इंतजामों के साथ-साथ कम्यूनिकेशन प्लान व मीडिया मैनेजमेंट प्लान भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना के लिए बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को एजेंट नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइनल रिजल्ट शीट, एटीआर, सुरक्षा इंतजाम आदि से संबंधित तैयारियों के बारे में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के पंजीयन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सात बजे शुरू होगी मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने कहा कि विधानसभा चुनाव की मतगणना की जानकारी 24 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग के मोबाइल एप वोटर्स हेल्प लाइन तथा पोर्टल रिजल्ट्स डॉट इसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध होगी। मोबाइल एप तथा पोर्टल पर यह जानकारी राउंडवार अपडेट होगी। उन्होंने बताया कि सभी मतगणनाकर्मी वीरवार की सुबह छह बजे केंद्र पर उपस्थित होकर हाजिरी सहित तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सात बजे विधानसभावार बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंच जाएं। विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतगणनाकर्मियों को निर्वाचन विभाग की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

पांच-पांच वीपीपैट मशीनों की पर्चियों का होगा मिलान
उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान विधानसभावार पांच-पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों का मिलान भी किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संजय जून ने कहा कि राउंडवार मतगणना कराने के साथ-साथ सभी उम्मीदवारों के एजेंट्स को रिजल्ट की कॉपी उपलब्ध कराने के साथ-साथ हस्ताक्षर भी लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्र के भीतर किसी को भी मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जाने दिया जाएगा ऐसे में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ अपना मोबाइल फोन बाहर छोड़कर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना केंद्र के समीप लागू रहेगी धारा 144
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश संजय जून ने बताया कि जिले के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना बहादुरगढ़ शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय सभागार में, बादली विस क्षेत्र की मतगणना झज्जर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में, झज्जर (अजा) विस क्षेत्र की मतगणना झज्जर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर बिल्डिंग नंबर एक के भूतल पर तथा बेरी विस क्षेत्र की मतगणना झज्जर शहर के डायवर्सन रोड स्थित किसान सदन में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed