{"_id":"6963c01c6ad96e0d5e0cf7f4","slug":"elderly-man-injured-by-gunfire-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: झज्जर के कबलाना गांव में पुरानी रंजिश में चली गोली, 74 साल का बुजुर्ग हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: झज्जर के कबलाना गांव में पुरानी रंजिश में चली गोली, 74 साल का बुजुर्ग हुआ घायल
Sun, 11 Jan 2026 08:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 11 Jan 2026 08:52 PM IST
सार
झज्जर में पुरानी रंजिश को लेकर एक बुजुर्ग घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव कबलाना स्थित भदानी मोड़ के पास रविवार शाम करीब 7 बजे रंजिशन गांव के बुजुर्ग को गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली बुजुर्ग की कमर पर लगी। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
आरोप है कि रणबीर के परिवार के जोगेंद्र उर्फ छोटे ने जगजीत पर गोली चला दी। डॉक्टरों ने बताया गोली कमर के पास लगी थी और हालत नाजुक होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कबलाना निवासी जगजीत गांव के भदानी मोड़ पर मौजूद था। उसकी गांव के रणबीर के परिवार के साथ रंजिश चली आ रही थी। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायती समझौता भी हो गया था, लेकिन रंजिश बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कबलाना के भदानी मोड़ के पास गांव के बुजुर्ग को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।