{"_id":"f4d1d8d7b6c368b12a9fc27b8a93949d","slug":"ekadshi-shasnai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकादशी के साथ ही बज उठी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकादशी के साथ ही बज उठी शहनाई
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवोत्थान एकादशी) से पिछले कई माह से बंद शादियों का सीजन फिर से शुरू हो रहा है।
इसके लिए बैंक्वेट हॉल, वाटिकाएं सहित शादियों के सामान से संबंधित सभी दुकानें भी सज गई हैं। सर्दी की शुरुआत में ही शादियों का पहला दिन रविवार के नाम रहेगा।
इस दिन बहादुरगढ़ क्षेत्र में 150 से अधिक शादियां तय है। बैंडबाजों की धुन पर शादी की खुशियां मनाने के लिए हर कोई तैयार दिख रहा है।
शनिवार कई जगह शादियों से ही संबंधित कार्यक्रम रहे। बाजारों में भी शादियों के सामान खरीदने वालों की खूब भीड़ दिखी। ज्वैलर्स, गारमेंट्स, साड़ी सेंटर पर लोग मनपसंद गहने व कपड़े खरीदते दिखे।
यही नहीं फर्नीचर की दुकानों पर भी ग्राहकों की कमी नहीं रही। देवउठनी एकादशी से पूर्व संध्या पर बाजारों में काफी भीड़भाड़ दिखी। जहां देखों वहां जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली रोड, रोहतक रोड, झज्जर रोड व पुराना कमेटी चौक के पास रही। वाहन
चालकों का तो दूर पैदल राहगीरों को निकलने में भी परेशानी हुई।
सज गईं दुकानें
कई माह से बंद शादियों का दौर रविवार से शुरू होगा। इसको लेकर पहले ही बाजारों में शादियों के सामान से संबंधित दुकानों पर पहले ही रौनक दिखाई देने लगी है।
दूल्हा-दुल्हन को सजाने को लेकर ब्यूटी पार्लरों पर भी पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यही नहीं शादी समारोह से संबंधित सामान बेचने वालों ने अपनी दुकानों के आगे नोटों की मालाओं व सेहरों का सजा दिया है।
लहंगे और लांचे की मांग
शादी सीजन में महिलाएं नेट, खानपुर, कलकत्ता कढ़ाई के लहंगे और मैचिंग कांट्रेस्ट लांचा और लहंगा स्टाइल साड़ियां अधिक खरीद रही है।
ये उनकी खास पसंद बने हुए हैं। दुकानदार संजय ने बताया कि हर रोज कई महिलायें उनकी दुकान पर इसी तरह के कपड़े खरीदने के लिए आ रही है।
शादी सीजन शुरू होते ही उनके व्यवसाय को पंख लगने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि रूई के मुकाबले फाइबर, मोंटी कार्लो, सिग्नेचर के कंबल की भी खूब डिमांड है। यही नहीं पुरुषों में गर्म सूट व काटन के कपड़ों को तवज्जो दी जा रही है।
विवाह के लिए शुभ मुहूर्त आज
पंडित प्रवीण कुमार शास्त्री ने बताया कि 22 नवंबर से कार्तिक एकादशी है। यह अपने आपमें ऐसा दिन है, जो किसी भी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है।
इस तिथि के लिए काफी शादियां तय हैं। कई माह से देव सोने के कारण हिंदू मान्यता के अनुसार विवाह आदि मांगलिक कार्य बंद रहे, लेकिन अब कई दिनों तक शादियों का लगातार दौर चलेगा।
उन्होंने बताया कि 26 च 27 तारीख को शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा दिसंबर माह में के पखवाड़े तक भी शादियों के कई शुभ मुहूर्त हैं। इनमें 4, 5, 6, 7, 12, 13 व 14 दिसंबर शामिल हैं।