{"_id":"6590567f5b8171db2f0da23f","slug":"ed-searched-the-accuseds-maternal-house-for-24-hours-found-documents-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-4563-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ईडी ने आरोपी के मायके में 24 घंटे खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ईडी ने आरोपी के मायके में 24 घंटे खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगभग 6600 करोड़ रुपये के क्रिप्टो करंसी केस में मुंबई से बहादुरगढ़ पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने यहां आरोपी सिंपी भारद्वाज के मायके में 24 घंटे से अधिक समय तक गहन जांच की।
बैंक, प्रॉपर्टी आदि दस्तावेज खंगालने के बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान अधिकारियों को क्या कुछ मिला, इसकी पुष्टि नहीं की गई, लेकिन परिजनों का दावा है कि यहां से उन्हें कुछ नहीं मिला है। इस मामले में सिंपी भारद्वाज की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि उनके पति अजय व अन्य कई लोग फरार हैं।
17 दिसंबर को ईडी ने गेन बिटकॉइन पोंजी स्कीम मामले में सिंपी भारद्वाज और अजय भारद्वाज के घर पर सर्च अभियान चलाया था। सिंपी भारद्वाज को 6,600 करोड़ से अधिक रुपये के क्रिप्टो करेंसी मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 26 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद आरोपी सिंपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया था। वहां पर पूछताछ के बाद ईडी की टीम बहादुरगढ़ में उनके पिता के आवासीय परिसर पर रेड के लिए पहुंची थी। मामले की तह तक जाने के लिए ईडी सिंपी के परिजनों पर भी नजर बनाए हुए हैं। सिंपी का मायका बहादुरगढ़ में है। मामले की जांच के दौरान वीरवार की रात 10 बजे मुंबई से ईडी की टीम यहां सेक्टर-2 स्थित सिंपी के पिता के घर पर पहुंची थी। यहां उसके पिता व भाइयों से गहनता से पूछताछ की। वीरवार से शुक्रवार की रात यानी लगभग 24 घंटे तक जांच का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने न तो किसी को बाहर निकलने दिया और न ही किसी बाहर के शख्स को अंदर जाने दिया। बताया गया है कि ईडी अधिकारियों ने सिंपी के पिता, भाई व अन्य परिजनों से पूछताछ की है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक कार्रवाई करने के बाद टीम वापस रवाना हो गई। इस दौरान टीम को क्या कुछ हाथ लगा, इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी तरफ परिजनों का तर्क है कि उनका इस मामले में कोई रोल नहीं है। हमने जांच में पूर्ण सहयोग किया। टीम ने प्रॉपर्टी, बैंक आदि दस्तावेज चेक किए हैं। यहां उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिला है।