{"_id":"6878b5c1495fc8dc2e0bbd47","slug":"earthquake-strikes-jhajjar-again-tremors-of-2-5-magnitude-epicenter-was-at-a-depth-of-5-km-from-the-ground-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: झज्जर में फिर आया भूकंप, 2.5 तीव्रता के झटके; जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: झज्जर में फिर आया भूकंप, 2.5 तीव्रता के झटके; जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र
Thu, 17 Jul 2025 02:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:05 PM IST
सार
झज्जर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 10 जुलाई को 4.4 तीव्रता और 11 जुलाई को 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके झज्जर में महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
earthquake भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झज्जर में गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को दोपहर 12:34 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र झज्जर में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका अक्षांश 28.64 N और देशांतर 76.75 E दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले 10 जुलाई को 4.4 तीव्रता और 11 जुलाई को 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके झज्जर में महसूस किए गए थे, जिनका असर दिल्ली-एनसीआर, रोहतक, जींद, गुरुग्राम, और आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया था। आज के भूकंप के झटके हल्के होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, लगातार भूकंप के झटकों ने स्थानीय लोगों में हल्की दहशत पैदा कर दी है।
विज्ञापन