{"_id":"613fa04c8ebc3e88a07eeaed","slug":"e-rickshaw-driver-injured-in-car-collision-dies-bahadurgarh-news-rtk6238792109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर में घायल हुए ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर में घायल हुए ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर गत दिवस तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए ई-रिक्शा चालक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बता दें कि एक कार में सवार बहादुरगढ़ के 4 युवक झज्जर की तरफ जा रहे थे। झज्जर रोड पर ओमैक्स गलेरिया के नजदीक पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से कूदकर सामने से आ रही ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ई-रिक्शा चालक श्रीओम निवासी आर्य नगर को गंभीर चोटें आई थी। पीजीआई रोहतक में सोमवार को ई-रिक्शा चालक श्रीओम की मौत हो गई।
श्रीओम दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिजन आहत हैं। उधर, कार सवार घायल युवकों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जांच अधिकारी ललित कुमार का कहना है कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।