{"_id":"615766b38ebc3e61f44c8144","slug":"dy-cm-dusyant-chotala-says-one-block-one-product-for-msme-jhjhar-news-rtk625759590","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन ब्लॉक-वन प्रोडक्ट के तहत एमएसएमई से जुड़ेंगे सभी खंड : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन ब्लॉक-वन प्रोडक्ट के तहत एमएसएमई से जुड़ेंगे सभी खंड : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बायोमेट्रिक यंत्र वितरित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Jhjhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन ब्लॉक-वन प्रोडक्ट के तहत प्रदेश के सभी 140 खंडों में एक-एक उत्पाद को एमएसएमई के तहत जोड़ते हुए आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप सरकार की ओर से दिए जाने की योजना है। यह बात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। वे झज्जर के राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हरियाणा आजीविका मिशन सामान्य सेवा केंद्र के तहत पंजीकृत एवं आरएसईटीआई की तरफ से प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बायोमेट्रिक उपकरण व प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। डीसी श्याम लाल पूनिया ने समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि का स्वागत किया।
समारोह में स्वच्छ झज्जर मुहिम का भी आगाज हुआ जिसमें उप मुख्यमंत्री ने समारोह में लोगों को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। उप मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जिले की महिलाएं अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। गांव में महिलाओं की ओर से उत्पादित वस्तुओं की पहचान दुनिया भर में कायम हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मॉडल भवन विकसित किए जाएंगे और उनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए कॉमन वेयर हाउस भी तैयार किया जाएगा। जिसमें गांव की महिलाओं के उत्पादों को मार्केट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश में 500 एकड़ भूमि पर 300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले इलेक्ट्रिकल पार्क की मंजूरी केंद्र सरकार की ओर दी गई है।
मिशन के तहत 4,98,064 महिलाओं को जोड़ा
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ डॉ. अमरिंदर कौर ने बताया कि मिशन के तहत 4,98,064 महिलाओं को जोड़ा गया है। इन महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए इन्हें आईआईबीएफ प्रशिक्षण दिलवा कर सीएससी के माध्यम से डिजिटल सखी या बैंक में बैंक कोरेस्पोंडेंट सखी के रूप में अग्रसर किया जाता है। प्रदेश में अब तक 370 बायोमेट्रिक उपकरण वितरित व 1402 महिलाएं आईआईबीएफ प्रशिक्षित हुई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 49 लाभार्थियों को आईआईबीएफ प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व 30 सीएससी से पंजीकृत समूह सदस्यों को बायोमेट्रिक उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसी श्याम लाल पूनिया, एसपी राजेश दुग्गल, सीईओ जिप प्रदीप कौशिक, एसडीएम झज्जर शिखा, सीटीएम रेणुका नांदल, जेजेपी जिलाध्यक्ष राकेश जाखड़, जजपा नेता संजय कबलाना, अजय गुलिया, प्रदीप देशवाल, उपेंद्र कादियान और सतबीर महराणा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।