फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dumper driver crushes women farmer agitators, three killed, two injured

डंपर चालक ने महिला किसान आंदोलनकारियों को कुचला, तीन की मौत, दो घायल

Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver crushes women farmer agitators, three killed, two injured
हादसे का कारण बने डंपर में मिले कागजात जांचते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में बहादुरगढ़-झज्जर रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की डंपर से कुचलने से मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं। सभी महिलाएं मानसा जिले की निवासी थीं।
विज्ञापन

वीरवार सुबह करीब छह बजे छह किसान महिलाएं और एक पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उन्हें पंजाब जाना था। वे डिवाइडर पर बैठी थीं कि झज्जर की तरफ से तेज गति डंपर ने रौंद दिया। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला की अस्पताल पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक के पांव की हड्डी टूट गई है। किसानों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मृतक महिलाओं में गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह उम्र 60 साल, अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह उम्र 58 वर्ष और सुखविंदर कौर पत्नी भगवान सिंह उम्र करीब 60 वर्ष शामिल हैं। पंजाब के जिला मानसा की तहसील भीखी के गांव खीवा दयालुवाला सिंह की निवासी ये महिलाएं झज्जर रोड फ्लाईओवर के निकट बाईपास पर रहती थीं। रोटेशन के अनुसार निर्धारित अवधि तक यहां किसान आंदोलन में रहकर अपनी बारी खत्म होने के बाद पंजाब जाने के लिए अपने टेंट से निकली थीं। एक पुरुष किसान करनैल सिंह उनके साथ था। वह इन महिलाओं को स्टेशन के लिए ऑटो में बैठाने आया था। उन्हें बहादुरगढ़ स्टेशन से मानसा के लिए ट्रेन पकड़नी थी। स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए वे फ्लाईओवर के नीचे झज्जर-बहादुरगढ़ रोड के डिवाइडर पर बैठ ऑटो का इंतजार करने लगीं। तभी झज्जर की तरफ से आ रहे एक डंपर ने डिवाइडर पर चढ़ते हुए महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में करनैल सिंह बच गया। तीन महिलाएं अत्यधिक घायल हुईं। हादसे के वक्त घटनास्थल के निकट सुबह की सैर कर रहे किसानों ने बचाव कार्य शुरू किया, तब तक दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। एक महिला को अस्पताल पहुंचने के कुछ मिनट में मृत घोषित कर दिया गया। गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह उम्र करीब 60 वर्ष को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है और हरमीत कौर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती है। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। डंपर चालक ने पूछताछ में जो कारण बताए हैं उनकी जांच की जा रही है। जिन कारणों से हादसा हुआ, प्रयास किया जाएगा कि यातायात प्रबंधन ऐसा हो कि इस तरह से हादसे न हों। ओवरलोड वाहनों को भी नहीं चलने दिया जाएगा।
- वसीम अकरम, एसपी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed