Haryana: विनेश के समर्थन में गूंगा पहलवान ने एक्स पर डाली पोस्ट, लिखा- मैं भी अपनी बहनों के लिए शहादत दे दूंगा
एक्स पोस्ट में वीरेंद्र सिंह ने विनेश फौगाट के पत्र को भी सांझा किया है। यहां बता दे कि इससे पहले भी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसमें लिखा था कि मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री लौटा दूंगा।
विस्तार
पहलवान विनेश फौगाट द्वारा अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने का ऐलान करने पर सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सिंह ने लिखा है कि मैं अपनी बहनों के लिए अपनी भी शहादत दे दूंगा, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा। बहन विनेश फौगाट आप आगे बढ़ो, हम देशवासी आपके साथ खडे़ हैं। जयहिंद।
मैं अपनी बहनो के लिए अपनी भी शाहदत दे दूँगा, लेकिन पीछे नहीं हटूगां...
— Virender Singh (@GoongaPahalwan) December 26, 2023
बहन @Phogat_Vinesh आप आगे बढ़ो हम देशवासी आपके साथ खड़े है...! #जयहिंद🇮🇳 https://t.co/w9hhsS6VNI
अपनी पोस्ट में वीरेंद्र सिंह ने विनेश फौगाट के पत्र को भी सांझा किया है। यहां बता दे कि इससे पहले भी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसमें लिखा था कि मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए पद्मश्री लौटा दूंगा। उसके बाद सरकार द्वारा डब्ल्यूएफआई को निलंबित करने बाद भी वीरेंद्र सिंह ने पोस्ट में लिखा था कि मैं भारत सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन पदम्श्री अपने सीने पर तभी लगाऊंगा, जब तक हमारे देश की गौरव बह साक्षी मलिक और देश की महिला कुश्ती पहलवानों को पूरा सम्मान नहीं मिलेगा।