फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to western disturbance, there will be snowfall in the mountains and cold winds will blow in the plains

Jhajjar-Bahadurgarh News: पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी में चलेंगी ठंडी हवाएं

Wed, 27 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Due to western disturbance, there will be snowfall in the mountains and cold winds will blow in the plains
झज्जर। पिछले दो-तीन दिन से दिन का तापमान बढ़ने लगा था। अब बुधवार से तापमान कम होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में आमतौर पर मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लगातार इलाके में उत्तर-पश्चिमी दिशा की हवाएं चल रही हैं, जिस कारण तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में इलाके में ठंड और कोहरा अपने तेवरों को दिखाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में मौसम शुष्क

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रणालियों से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। पश्चिमी उत्तरी हवाओं से इलाके में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आमजन को बना सुबह शाम ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। साथ ही साथ हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली का किसान बारिश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान मौसम पूर्वानुमान माॅडल के विश्लेषण अनुसार आने वाले दिनों बारिश दिखाई नहीं दे रही हैं। 27 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में उत्तरी बर्फीली हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

कुछ क्षेत्रों में पड़ सकता है घना कोहरा

मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन ने बताया अगर हवाओं की रफ्तार कम और शांत होती है तो हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली के कुछ हिस्सों में 28-30 नवंबर के दौरान कोहरा देखने को मिल सकता है, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इलाके पर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed