फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to the demand for electricity, a new City Second Electricity Subdivision was created.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली मांग के चलते बना नया सिटी सेकंड बिजली सबडिवीजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the demand for electricity, a new City Second Electricity Subdivision was created.
फोटो 16 ओम प्रकाश यादव
नारनौल।
विज्ञापन

शहर की बढ़ती आबादी और बिजली मांग को देखते हुए नया सिटी सेकंड बिजली सबडिवीजन स्थापित किया गया है। विधायक और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा, पिछले वर्ष मुख्यमंत्री के नारनौल दौरे के दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नए सबडिवीजन की मांग रखी थी।
मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि नए बिजली सबडिवीजन के बनने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा, त्वरित शिकायत निवारण और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। शहर के विस्तार और नई कॉलोनियों को देखते हुए यह निर्णय समय की आवश्यकता थी।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि नारनौल का विकास चंडीगढ़ की तर्ज पर किया जाएगा और शहर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जाएगा। शहर की अनेक अनधिकृत कॉलोनियों को भी स्वीकृति दिलवाई गई है जिससे योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के मुद्दे पर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed