फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Due to rivalry, two groups fight, woman gets shot, PGI refer

रंजिश के चलते दो गुटों में झगड़ा, महिला को लगी गोली, पीजीआई रेफर

Sun, 14 Feb 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, two groups fight, woman gets shot, PGI refer
सुरहेती गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो महिलाओं सहित दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और एक महिला को गोली मार दी गई। सभी घायलों को उनके परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि गोली लगने से घायल हुई महिला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पिता-पुत्र शामिल हैं। रविवार को उन्हें ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरहेती गांव निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रामसरन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह फौज में सिपाही है। उसकी शादी 16 फरवरी को होनी है। उसका आरोप है कि करीब एक साल पहले उनकी बलवान उर्फ दिला पुत्र भीम सिंह निवासी सुरेहती के परिवार के साथ कहासुनी हो गई थी और उनसे मनमुटाव चल रहा था। उसकी शादी में किसी प्रकार की अड़चन पैदा न हो इस बात को लेकर आपस में समझौता करने की बात चल रही थी। आपस में बातचीत करने के लिए महेंद्र सिंह पुत्र भीम सिंह व बलवान पुत्र भीम सिंह ने उसे व उसके पिता रामसरन और चाचा राजकरण एवं जयकरण को बलवान के घर पर बुलाया था। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे वे चारों बलवान के घर समझौते की बात करने के लिए गए थे। बातचीत करते समय बलवान की पत्नी अनीता ने उसके मुंह पर थप्पड़ मार दिया और बलवान ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बलवान के घर पर उस समय बलवान की पत्नी अनीता व महेंद्र, हवा सिंह पुत्र अतर सिंह मौजूद थे। झगड़े का शोर सुनकर उसकी मां बिमला, सुरेंद्र पुत्र नत्थूराम व परविन्द्र पुत्र रामनिवास के पर आ गए और उसकी बहन निर्मला भी मौके पर आ गई। झगड़ा होने पर मोहित पुत्र बलवान ने कमरे से पिस्तौल निकालकर हवाई फायर किया व उसके बाद उसकी मां बिमला के पेट पर गोली मार दी। उसका आरोप है कि हवा सिंह, बलवान व महेंद्र ने सुरेंद्र आदि ने उन्हें चोटें मारी हैं। घटना में नरेंद्र पक्ष के बिमला, सुरेंद्र, परविंद्र व निर्मला घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से हवा सिंह भी घायल हो गया। पुलिस ने बलवान, मोहित, महेंद्र, हवा सिंह व अनीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जबकि पुलिस ने मोहित व बलवान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दो पक्षों में हुए झगड़े में दो महिलाओं सहित पांच व्यक्ति घायल हुए हैं। एक महिला के पेट में गोली लगी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, झज्जर।

 घायल सुरेंद्र।

घायल सुरेंद्र।- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed