{"_id":"68bc9eaf88a5fb41c50f6443","slug":"drainage-system-will-be-built-for-the-first-time-in-bahadurgarh-rathi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117286-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में पहली बार बनेगा ड्रेनेज सिस्टम : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में पहली बार बनेगा ड्रेनेज सिस्टम : राठी
Sun, 07 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : सरोज राठी, चेयरपर्सन नगर परिषद बहादुरगढ़।
बहादुरगढ़। शहर में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या नहीं आएगी। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने शहरवासियों को राहत देने के लिए न केवल पहली बार ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने की घोषणा की है। साथ ही शहर को दिव्य नगर बनाने की दिशा में भी बड़े कदम उठाए हैं। सरोज राठी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि शहर के बीच से गुजर रही मुंगेशपुर ड्रेन को बहादुरगढ़ के शहरी क्षेत्र में पक्का किया जाए ताकि भविष्य में जलभराव और ओवरफ्लो की समस्या स्थाई रूप से खत्म हो सके।
नगर परिषद ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट हायर किया है जो शहर का सर्वे कर अगले 3 माह में डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करेगा। इसके तहत शहर के 30 से ज्यादा नालों की मरम्मत, पुनर्निर्माण और नए नालों का निर्माण किया जाएगा। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि बरसात के समय हर साल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ड्रेनेज सिस्टम बनने से यह समस्या जड़ से खत्म होगी।
मॉडर्न रोड बनेंगी शहर की सात प्रमुख सड़कें
चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि दिव्य नगर योजना के तहत नगर परिषद ने केवल ड्रेनेज पर ही ध्यान केंद्रित नहीं किया है बल्कि शहर की खूबसूरती और सुविधाओं को आधुनिक बनाने की भी योजना तैयार की है। करोड़ों की लागत से शहर की 7 प्रमुख सड़कों को मॉडर्न रोड में बदला जाएगा। इन सड़कों पर साइकिल ट्रैक, पैदल यात्रियों के लिए चौड़े फुटपाथ, अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट सिस्टम और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनमें रेलवे रोड, मेन बाजार रोड, नजफगढ़ रोड, मेला ग्राउंड रोड, सेक्टर-9 व 9ए का डिवाइडिंग रोड और वेस्ट जुआं ड्रेन रोड शामिल हैं। इसके साथ ही शहर के पांच प्रमुख चौक-चौराहों का सुंदरीकरण किया जाएगा। बहादुरगढ़ में पहली बार ओपन एयर थियेटर, आधुनिक लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम भी बनाए जाएंगे। शहर के 70 से ज्यादा पार्कों में से चुनिंदा पार्कों को अल्ट्रा मॉडर्न पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और विकलांग लोगों के लिए अलग-अलग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।