फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Drain overflows, water level rising in colonies, more than three thousand people trapped in their homes

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन ओवरफ्लो, बढ़ रहा कॉलोनियों में पानी का स्तर, तीन हजार से ज्यादा लोग घरों में कैद

Sat, 06 Sep 2025 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 06 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Drain overflows, water level rising in colonies, more than three thousand people trapped in their homes
-फोटो 58 : विवेकानंद नगर में पानी में खराब हुई स्कूटी को धकेलता युवक। संवाद
बहादुरगढ़। मुंगशेपुर ड्रेन ओवरफ्लो होने के बाद शहर की कई कॉलोनियों में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे उनकी चिंताएं भी बढ़ रही हैं। तीन हजार से ज्यादा लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से अभी कोई स्थाई इंतजाम न किए जाने से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी शहर के विवेकानंद नगर, धर्म विहार, परनाला, छोटूराम नगर में बनी हुई है। यहां पर ड्रेन का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले जहां पानी का स्तर दो से ढाई फीट तक था। शुक्रवार को वह एक फुट के करीब और बढ़ गया। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियां हुई। खास बात यह है कि इस पानी में से दोपहिया लेकर निकलने वालों के वाहन भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो है। कई जगह से टूट भी गई है। ऐसे में न केवल कॉलोनियों में बल्कि खेतों और सीवरेंज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में भी पानी भर गया है। पानी भी कोई एक-दो फुट नहीं बल्कि काॅलोनियों में तीन फीट तो खेतों में 5 से 6 फीट तक भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद नगर निवासी विकास कुमार, शमशेर सिंह, नीरज गुप्ता, विवेक शर्मा ने बताया कि वह तीन दिनों से अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कॉलोनी में निचले घरों में भी पानी घुस गया है। कई लोगों ने अपने निचले मकान से स्वयं को ऊपर शिफ्ट कर लिया है। पानी कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं।

शुक्रवार को कई दोपहिया चालकों को पानी में पैदल ही वाहनों को खींचते देखा गया। उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि पानी कहीं ज्यादा होने के कारण साइलेंसर या इंजन में पानी जा रहा है। इससे वाहन खराब हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन को चाहिए कि कॉलोनी की तरफ आने वाले पानी को स्थायी इंतजाम करते हुए रोका जाए। यदि पानी रोकने के इंतजाम नहीं हुए तो लोगों को भारी मुसीबत हो जाएगी।

-फोटो 58 : विवेकानंद नगर में पानी में खराब हुई स्कूटी को धकेलता युवक। संवाद

-फोटो 58 : विवेकानंद नगर में पानी में खराब हुई स्कूटी को धकेलता युवक। संवाद

-फोटो 58 : विवेकानंद नगर में पानी में खराब हुई स्कूटी को धकेलता युवक। संवाद

-फोटो 58 : विवेकानंद नगर में पानी में खराब हुई स्कूटी को धकेलता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed