फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dog fight photo posted on facebook, accesed arrest

फेसबुक पर डॉग फाइट की फोटो की पोस्ट, धरा आरोपी

Thu, 18 Jun 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संजीत खन्ना (झज्जर)
अमर उजाला ब्यूरो/ संजीत खन्ना (झज्जर) Updated Thu, 18 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन

जिले के गांव पेलपा में डॉग फाइट कराए जाने का मामला उजागर हुआ है। गुड़गांव के सोहना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी एक युवक ने डॉग फाइट की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की तो इस खेल का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने फोटो पोस्ट करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। देश में प्रतिबंधित इस खेल में शामिल कई और युवकों की पहचान पुलिस ने कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


12 अप्रैल को गुड़गांव जिले के सोहना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी युवक सुरेंद्र डागर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर एक फोटो अपलोड किया था। उस फोटो में उसके साथ जख्मी हालत में एक कुत्ता भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेटस में उसने डॉग फाइट का जिक्र किया था। उसकी प्रोफाइल को देखकर एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने मामले को गंभीरता से लिया। लखनऊ से बोर्ड की सदस्य कल्पना पांडेय ने इसकी सूचना प्रदेश सरकार को दी।

जांच के बाद पता चला कि युवक गुड़गांव जिले के सोहना क्षेत्र के अलीपुर गांव का रहने वाला है और डॉग फाइट झज्जर जिले के पेलपा गांव में कराई गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी झज्जर सुमित कुमार ने आरोपी युवक सुरेंद्र डागर को गिरफ्तार कर लिया है।

एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के सदस्यों की मानें तो  फाइट के लिए पाकिस्तान और अरब देशों से भी कुत्ते लाए जाते हैं। इन कुत्तों को बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है। फाइट पर लाखों रुपये का सट्टा लगता है।

विजेता डॉग के मालिक को एक से 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। जांच में सामने आया है कि पेलपा गांव का ही एक युवक डॉग फाइट का इंतजाम कराता है। इसकी एवज में वह लाखों रुपये कमाता है।

पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है, मगर वह अभी फरार है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र डागर से पूछताछ के बाद कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। गुप्त सूत्रों की मानें तो इस खेल में प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों के लोग भी शामिल हैं और यहां पर लाखों का कारोबार होता है।

डॉग फाइट ऐसा खेल है, जिसमें दो कुत्तों के बीच एक रिंग में लड़ाई करवाई जाती है। कुछ दिनों पहले हरियाणा के झज्जर जिले के पेलपा गांव में आयोजित की गई फाइट के बाद सुरेंद्र डागर नामक युवक ने डॉग फाइट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, जिसके बाद यह मामला एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार) के सदस्यों के संज्ञान में आया और उन्होंने पूरे मामले की सूचना हरियाणा सरकार को दी।


जिस पर कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा सुरेंद्र डागर को गिरफ्तार कर लिया गया। -निखिल महेश, सदस्य एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया

डॉग फाइट का मामला प्रदेश सरकार के संज्ञान में आने के बाद इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र डागर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी से पूछताछ में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एक आरोपी गांव पेलपा का रहने वाला है, जो फरार चल रहा है। -सुमित कुमार, एसपी झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed