{"_id":"817afa228994d4c244e53210dc9492af","slug":"dmrc-jhajjar-berikeds-deleted-from-turning-square-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमआरसी ने झज्जर मोड़ चौक से बेरिकेड्स हटाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमआरसी ने झज्जर मोड़ चौक से बेरिकेड्स हटाए
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमआरसी ने झज्जर मोड़ चौक से बेरिकेड्स हटा दिए। इससे शुक्रवार को शहर का यह मुख्य चौराहा खुला-खुला नजर आया। वाहन चालकों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
मेट्रो ट्रैक निर्माण कार्य के लिए डीएमआरसी ने शहर में टीकरी बार्डर से लेकर गांव सांखोल की सीमा तक बेरिकेडिंग कर रखी है। कई इससे कई मुख्य चौराहे बंद हैं, जो खुले हैं, उनका रास्ता भी बाधित है।
विज्ञापन
जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। पिलर बनाने के बाद झज्जर मोड़ चौक पर रास्ता तो खोल दिया गया, मगर पिलर के किनारे गोल घेरे में लगे बेरिकेड्स नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
पिलर की चारों तरफ बेरिकेड्स लगे होने के कारण यह चौक बिलकुल सिकुड़ा हुआ था। झज्जर की ओर या झज्जर से आने वाले बड़े वाहनों को यहां से मुड़ने में काफी परेशानी होती थी।
चौक पर बड़े वाहनों के फंस जाने के कारण अक्सर यहां जाम की स्थिति गहराई रहती थी। ट्रैफिक पुलिस, होम गाड्र्स और मेट्रो कर्मियों को यातायात सुचारू रखने में काफी परेशानी हो रही थी।
यातायात पुलिस द्वारा इस संबंध में मेट्रो अधिकारियों से बात गई। शुक्रवार की सुबह डीएमआरसी ने बेरिकेड्सि हटाने का काम शुरू किया। कुछ घंटों में सभी बेरिकेड्स हटाकर साफ-सफाई की गई।
बेरिकेड्स हटते ही यह चौक काफी खुला नजर आया। अब बड़े वाहनों को चौक पर से यूटर्न करने या क्रास करने में परेशानी नहीं होगी। दिनभर यातायात भी सुचारू रहा।
मेट्रो कर्मियों ने बताया कि जाम की स्थिति काबू करने के लिए फिलहाल बेरिकेड्स हटाए गए हैं। अब जब यहां पिलरों पर ट्रैक के लिए स्लैब डाले जाएंगे, तब ही चौक बंद किया जाएगा।
पकोड़ा चौक खोलने की मांग
मेन बाजार, रेलवे रोड और नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदारों ने मेट्रो कर्मियों से पकोड़ा चौक पर अस्थाई पैदल रास्ता बनाने की मांग की है।
दुकानदार संजय और विक्रांत ने कहा कि कट बंद होने से इन दोनों बाजारों की दुकानदारी प्रभावित हुई है। यदि चौक पर बेरिकेड्स हटाकर पैदल यात्रियों के लिए थोड़ा रास्ता बनाया जाए तो इससे लोगों को भी राहत मिलेगी, उनका काम भी प्रभावित नहीं होगा।