फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Disturbed by the antics of three classmates, a 12th student swallowed a poisonous substance, died

तीन सहपाठियों की हरकतों से परेशान होकर 12वीं की छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, हो गई मौत

Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Disturbed by the antics of three classmates, a 12th student swallowed a poisonous substance, died
शहर में रेलवे रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को तीन सहपाठी पिछले काफी दिनों से परेशान करते थे। उन्हें कई बार समझाया भी गया लेकिन वे नहीं माने तो बेटी ने उनसे परेशान होकर जान दे दी। थाना शहर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के लाइनपार क्षेत्र की कॉलोनी सुभाष नगर में रहने वाली एक नाबालिग लड़की शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। रोजाना की तरह बुधवार को वह शाम के वक्त रेलवे रोड पर एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने गई थी। उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। भाई व पिता उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका छात्रा के पिता का कहना है कि उसकी बेटी को कुछ युवक व युवती मिलकर कई दिनों से किसी न किसी वजह से परेशान करते हुए अभद्र व्यवहार करते थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। इसी के चलते उसकी बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर तीन सहपाठियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने समेत अन्य धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर वीरवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया। -कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed