फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DIG sets up Janata Durbar, resolves seven complaints out of 18.

डीआईजी ने लगाया जनता दरबार, 18 में से सात शिकायतों का समाधान

Thu, 27 Aug 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
DIG sets up Janata Durbar, resolves seven complaints out of 18.
शिकायत कर्ताओं के रूबरू होते हुए डीआईजी अशोक कुमार । - फोटो : Jhjhar
झज्जर। आमजन के आपसी विवादों व समस्याओं पर पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। कैंप कार्यालय झज्जर में आयोजित जनता दरबार के दौरान डीआईजी अशोक कुमार शिकायत कर्ताओं के रूबरू हुए। जनता दरबार में 18 शिकायतें रखी गई। जिनमें से सात शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। जबकि बाकि शिकायतों का समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जनता दरबार के दौरान महामारी संक्रमण के मध्येनजर सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों की पालना से संबंधित विशेष सावधानी रखी गई। बुधवार को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित जनता दरबार में अनेक शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें रखी। जनता दरबार के दौरान पीड़ित व्यक्तियों द्वारा रखी गई शिकायतों पर डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने तथा शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा करने के निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान आई लड़ाई झगड़ा, दहेज उत्पीड़न, जमीनी व अन्य विवादों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रबंधकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को आमजन की सुविधा व उनकी आपसी विवादों से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान आपसी विवाद, लड़ाई-झगड़े व अन्य मामलों के संबंध में जो भी शिकायतें आई हैं, उन पर तुरंत संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रबंधक को कार्रवाई करने के निर्देश किए गए। लड़ाई झगड़े व अन्य विवादों से संबंधित शिकायतों की गहनता से जांच की जाती है। जनता दरबार में आई प्रत्येक शिकायत की पीड़ित शिकायतकर्ता से फीडबैक भी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed