{"_id":"65b974e0aec588dba903ecd4","slug":"did-not-give-positive-consideration-to-the-demands-manish-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107539-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों पर नहीं किया सकारात्मक विचार : मनीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों पर नहीं किया सकारात्मक विचार : मनीष
Wed, 31 Jan 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला सचिवालय के प्रांगण में राजस्व पटवारी एवं कानूनगों का वेतन विसंगति को लेकर धरना जिला प्रधान मनीष यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को 28वें दिन भी जारी रहा।
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन झज्जर के जिला प्रधान मनीष यादव ने बताया कि 29 जनवरी को हरियाणा वित्त विभाग की और से वित्त-आयुक्त महोदय द्वारा राज्य कार्यकारिणी को वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन वहां राज्य के पटवारी कानूनगो की मांगों पर कोई सकारात्मक विचार नहीं किया गया। इसके बाद वित-आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा से वार्ता हुई। इस वार्ता में भी कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया ्र। इससे नाराज होकर राज्य कार्यकारिणी को वापस धरना चालू रखने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इइस अवसर पर राजस्व कर्मचारी नेता सदर कानूनगो सुभाष, नायब सदर कानूनगो रणबीर सिंह, जिला उपप्रधान राजबीर गुलिया, प्रांतीय उपप्रधान जोगिंद्र गुलिया आदि मौजूद रहे।ा