फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees worship at home on Shri Krishna Janmashtami, visit online.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों ने घर में रहकर की पूजा, ऑनलाइन किए दर्शन

Thu, 13 Aug 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees worship at home on Shri Krishna Janmashtami, visit online.
इस्कान मंदिर में पूजन करते कृष्णभक्त। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। भक्तों ने उपवास रखा और अपने घरों में रहकर पूजा की। कोरोना वायरस से बचाव को ध्यान में रखते हुए मंदिर आम जनता के लिए नहीं खोले गए। मंदिरों में पुजारियों और थोड़े-थोड़े भक्तों ने पूजा व आरती की। प्रदेश के भव्य इस्कान मंदिर में विराजे कान्हा और कृष्ण जन्म कार्यक्रम के दर्शन इस बार भक्त ऑनलाइन ही कर पाए।
विज्ञापन

भक्तों ने इस बार जन्माष्टमी पर अपने घरों में ही कान्हा के झूले सजाए। व्रत रखा और पूजा पाठ किया। मंदिरों में भी कुछ साज सज्जा की गई। पुजारियों ने पूजा, आरती की और भोग लगाया। बामनोली मोड के पास स्थित इस्कान मंदिर, मेन बाजार के मुरली मनोहर मंदिर, सनातन धर्म महावीर मंदिर, नई बस्ती के रघुनाथ मंदिर, काठ मंडी के इस-हनुमान मंदिर, जटवाड़ा के तीन शक्ति मंदिर, दुर्गा मंदिर, नेहरू पार्क की चौड़ी गली में स्थित शिव मंदिर, आर्यनगर के शिवमंदिर, सेक्टर-2 स्थित मंदिर, सेक्टर-6 के सामने प्रेम नगर स्थित राज राजेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर, गांव कसार स्थित गायत्री शक्ति पीठ और परनाला रोड स्थित वेदांत आश्रम में भी सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सीमित कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

श्रीराधा मजन गोपाल मंदिर (इस्कान) के श्रद्धालु सतबीर सिंह चौहान ने बताया कि हजारों लोगों ने ऑनलाइन आरती में भाग लिया और डिजिटल दर्र्शन किए। अग्रवाल कॉलोनी स्थित गीता आश्रम में व्यवस्था कुछ इस तरह चाक चौबंद की गई थी कि वहां काफी संख्या में भक्तों को दर्शन करने का मौका मिला। अनाज मंडी में गांधी मार्केट के मंदिर व माल गोदाम वाले मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी के शिव मंदिर, सांखोल के मंदिरों, परनाला के मंदिरों, नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर, बालोर स्थित हनुमान मंदिर और शंकर गार्डन के मंदिरों समेत शहर व देहात के तमाम मंदिरों में उचित सोशल डिस्टेंस बनाए रखते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस बार जन्माष्टमी के मौके पर शहर में दर्शननार्थियों का हुजूम कहीं नजर नहीं आया। मंदिरों के आसपास दुकानें भी नहीं सजीं। अधिकतर मंदिरों में साउंड सिस्टम पर कृष्ण कन्हैया के भजन चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---फोटो 24 : बहादुरगढ़ स्थित इस्कान मंदिर में विराजमान श्री राधा मदन गोपाल।
---फोटो 25 : इस्कान मंदिर में पूजन करते कृष्णभक्त।
---फोटो 26 : बहादुरगढ़ स्थित इस्कान मंदिर में विराजमान श्री राधा मदन गोपाल।
---फोटो 27 : बहादुरगढ़ के मेन बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर को भी सजाया गया।

बहादुरगढ़ स्थित इस्कान मंदिर में विराजमान श्री राधा मदन गोपाल।

बहादुरगढ़ स्थित इस्कान मंदिर में विराजमान श्री राधा मदन गोपाल।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed