फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees performed Jalabhishek in temples on Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Wed, 02 Mar 2022 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed Jalabhishek in temples on Mahashivratri
बहादुरगढ़। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंगलवार सुबह होते ही श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। दोपहर बाद तक यह सिलसिला जारी रहा। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लाकर शिव का अभिषेक किया। शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग व बेर आदि अर्पित किए गए। कई लोगों ने दूध से अभिषेक किया।
विज्ञापन

लाइनपार के जोहरी नगर में मान सिंह हाईस्कूल परिसर में बने माता मंदिर, काठमंडी में प्राचीन शिव मंदिर में, नई बस्ती में स्थित रघुनाथ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर, अनाज मंडी में स्थित सनातन धर्म मंदिर, किला मोहल्ला में स्थित दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, नूना माजरा के शिव मंदिर, परनाला रोड स्थित वेदांत आश्रम, संत कॉलोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, नजफगढ़ रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, झज्जर रोड पर स्थित देवी मंदिर, शनिधाम व बालाजी मंदिर, ओमेक्स सिटी आदि स्थानों पर मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। कुछ मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं रात में शिव भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed