फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Devotees danced on Ganpati Puja, Jai to you Ganesh...

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणपति पूजो जी गणेश, तेरी जय हो गणेश...पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 01 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced on Ganpati Puja, Jai to you Ganesh...
-फोटो 59 : गणपति का दूध से अभिषेक करने में जुटे श्रद्धालु। स्रोत समिति - फोटो : विद्यालय
बहादुरगढ़। गणपति पूजो जी गणेश, तेरी जय हो गणेश...। इन दिनों शहर के विभिन्न स्थानों पर गणपति महोत्सव के भव्य पंडाल सजे हुए हैं। सभी जगह गणेश जी के भजनों का गुणगान हो रहा है। शहर के सुभाष चौक पर गणेश सेवा समिति की ओर से 19वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में कई दिनों से गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। पूरा शहर गणपति की पूजा में जुटा हुआ है। सुभाष चौक पर 250 किलो दूध से गणेश जी का अभिषेक किया गया। प्रतिदिन पंडालों में आकर्षक कार्यक्रम हो रहे हैं। कार्यक्रमों में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। कई दिनों से घरों में गणपति विराजमान हैं।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी के दौरान रविवार को शहर में कई स्थानों पर गणपति उत्सव की धूम रही। इस दौरान हर ओर गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया गाने के साथ ही लोग जमकर थिरके। गणपति की आराधना के साथ-साथ भजन-कीर्तन भी दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय पंडालों में आरती हुई। बप्पा को भोग लगाया गया। 6 सितंबर तक शहर में गणपति उत्सव की धूम रहेगी। 7 को गाजे-बाजे के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए बप्पा का नदी में विसर्जन करेंगे। पंडाल में सजे गणपति को खुश करने के लिए श्रद्धालु मोदक से लेकर काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग स्थानों पर गणपति के पंडाल सजे हुए हैं। सुबह और शाम के समय आरती होती है और प्रसाद वितरित किया जाता है। कई दिनों से मंदिरों, कॉलोनियों और घरों में विघ्नहर्ता विराजमान हैं। भगवान गणेश को मोदक और अन्य व्यंजनों का भोग लगाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना हो रही है।

बालक हितैषी सेवा समिति के प्रचार सचिव रविकांत भोसले ने बताया कि प्रतिदिन पंडाल में कार्यक्रम हो रहे हैं। शाम के समय आरती के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। इसके अलावा लाइनपार क्षेत्र, छोटूराम नगर में भी गणपति उत्सव कार्यक्रम चल रहे हैं। गणपति उत्सव के दौरान शहर का वातावरण बदला हुआ है। पूरा माहौल भक्तिमय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed