फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Despite the rain, the workers remained on strike

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश व अवकाश के बावजूद हड़ताल पर डटे रहे कर्मचारी

Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 09 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Despite the rain, the workers remained on strike
लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते लिपिक व कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले के सभी विभागों, निगम व बोर्डों सहित अन्य संस्थानों के लिपिक चौथे दिन बारिश व अवकाश के बावजूद हड़ताल पर डटे रहे। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के आह्वान पर लिपिक लघु सचिवालय के सामने धरना देकर बैठे रहे। हसला समेत कई अन्य संगठनों ने भी क्लर्कों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन किया है। क्लेरिकल एसोसिएशन कि और से साफ कहा गया है कि जब तक हमारी मांगों को सरकार की ओर से पूरा नहीं किया जाता, जब तक ये हड़ताल जारी रहेगी।
एसोसिएशन के जिला प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि चौथे दिन काफी संख्या में कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मांग है कि लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन 19900 से बढ़ाकर 35,400 किया जाए। वहीं हड़ताल के तीसरे दिन डीसी कार्यालय की ओर से कर्मचारियों के सहयोग और प्रोत्साहन के लिए एक लाख 51 हजार की राशि भेंट की। दिनभर जिलेभर के अनेक संगठनों ने हड़ताल को समर्थन दिया। हड़ताल के उपायुक्त कार्यालय से सुरेश कुमार सहायक ने भी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने दिनभर कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाया। हड़ताल में अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

आनंद कुमार ने बताया कि हमारा मकसद 35400 वेतनमान का है। हम नहीं चाहते कि लोग घर से किराया फूंक कर अपने काम के लिए आये, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें बिना काम करवाए ही लौटना पड़ता है। नगर परिषद में प्रोपर्टी से संबंधित, तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री से संबंधित परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेश सुहाग अधीक्षक, प्रवेश, विक्रम, सतीश कुमार, अरुण कुमार, रिंकू, आजाद सिंह, सुरेंदर, मनोज, दिनेश, कुलदीप सिंह, सुभास, मोहित, दिनेश तंवर, संजय दत्त, गौरव, प्रदीप, अजित सिंह, योगपाल, जयपाल, पवन कुमार, रामकरण सहित विभिन्न विभागों के अधीक्षक, सहायक, लिपिक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed