फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Despite the ban, the seal of three factories found moving

रोक के बावजूद चलती मिली तीन फैक्टरी की सील

Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, the seal of three factories found moving
बहादुरगढ़। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के नियमों का उल्लंघन करने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रोहद स्थित 3 फैक्ट्ररियां सील की हैं। इनमें 2 प्लाईवुड की हैं और एक ई-रिक्शा बनाती है। तीनों फैक्ट्ररियाें को सील करके रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है। अब आयोग के आगामी आदेशों के बाद ही इन फैक्ट्ररियाें को संचालन करने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

गत वर्ष के 15 अक्तूबर से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप लागू है। इस अवधि में फैक्टरियों के संचालन के लिए कई तरह की बंदिशें लगा रखी हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से गठित टीमें भी ग्रेप नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं। कुछ दिनों पहले टीम के सदस्यों ने रोहद एरिया की तीन फैक्टरियों का निरीक्षण किया था। इस दौरान दो फैक्टरी नियमों के खिलाफ चलती मिली थीं। वहीं एक फैक्टरी में डीजी सेट चलता हुआ मिला था। ऐसे में टीम ने अपनी रिपोर्ट आयोग को दी थी। आयोग ने इन तीनों फैक्टरियों को सील करने के आदेश दिए थे। आयोग के आदेश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने तीनों फैक्टरियों को सील कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि रोहद क्षेत्र में ये तीन फैक्टरियां वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर सील की गई हैं। आयोग के आदेश पर ही इन्हें खोलने की स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी इकाई को नियमों का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed