फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dense fog, roadways bus clashed with several vehicles, several injured

छाया घना कोहरा, रोडवेज बस समेत भिड़े कई वाहन, कई घायल

Mon, 30 Nov 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dense fog, roadways bus clashed with several vehicles, several injured

सर्दी के आगाज के साथ ही कोहरे ने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह दस बजे तक क्षेत्र घने कोहरे के आगोश में रहा।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे के करीब विजिविलिटी दो मीटर से भी कम होने के कारण जिले में विभिन्न स्थानों पर छह के करीब हादसों में 12 लोग घायल हो गए।

चरखी दादरी से गुडगांव जा रही बस को भी बादली रोड पर ट्रक ने ठोक दिया। इसमें कई यात्री चोटिल हुए। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा और वाहन दिन में हेडलाइट जला कर रेंगते हुए चले। फिर भी हादसे टले नहीं।

आसमान बादलों से ढका होने के कारण शनिवार सायं को ही घने कोहरे का आभास हो गया। रात ठीक-ठाक बीती, लेकिन सुबह पांच बजने के साथ ही कोहरा छाना शुरू हो गया।
विज्ञापन


कोहरे का असर सुबह दस बजे तक रहा। शहर की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप कुछ ज्यादा रहा। आठ बजे तक जहां विजिबिलिटी पांच से 10 मीटर तक रही, वहीं इसके बाद 10 बजे तक हालात कुछ सुधरे और विजिबिलिटी 15 से 20 मीटर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादली रोड पर टकराए चार वाहन
घने कोहरे के कारण बादली रोड पर एक साथ चार वाहन टकराए। इसमें कई को चोटें आईं। टकराए वाहनों में हरियाणा रोडवेज की बस भी शामिल है।

बादली रोड पर सुबह सात बजे के करीब गांव कोट के अड्डे के पास एक टाटा मैजिक होटल के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में बालक विष्णु, इसकी मां अनीता व एक अन्य महिला राजवंति घायल हो गई।

अनीता व उसके बेटे को टाटा मैजिक की खिड़की को तोड़कर बाहर निकाला जा सका। दोनों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

इसी बीच वाहन भी यहां थमते चले गए। मैजिक के पीछे बदरपुर से भरा ट्रक रुका। इसी बीच पीछे से हरियाणा रोडवेज की बस जो कि चरखी दादरी से गुड़गांव जा रही थी, आ थमी।

इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने ठोक दिया। इसमें पिछली सीट पर बैठे तीन यात्रियों को चोटें आईं। एक लालचंद निवासी चरखीदादरी को गंभीर चोट आने पर सिविल अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।

कोहरे के कारण कई अन्य स्थानों पर भी कुछ हादसे हुए। इनमें कई व्यक्तियों को चोटें आईं। सिविल अस्पताल में दाखिल घायलों में कुलदीप निवासी चरखीदादरी, नवनीत निवासी कैमलगढ़, महबूब निवासी फलौदी, सोनू निवासी गांव हरियाणा, पंजाब, नरेश निवासी नंगला, विकास निवासी बिरधाना, हैप्पी निवासी महम और सिखा निवासी रामपुर शामिल है।

कोहरे के बीच भिड़ा भातियों का वाहन, दो घायल
बेरी। रविवार को सुबह घने कोहरे के चलते डम्पर व कार की टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भापौड़ा जिला भिवानी निवासी बिजेन्द्र अपने परिवार के साथ गांव पटौदी में भात में शामिल होने के लिए के लिए जा रहा था।

जब वह बेरी-कलौनार मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू नहर के पास पहुंचा तो घना कोहरा होने के कारण आगे चल रहे डंपर से टक्कर हो गई।

कार में सवार बिजेन्द्र चालक राजेश को चोंटे आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे दी गई। वही दूसरी और घने कोहरे के चलते बेरी-झज्जर मार्ग पर कैंटर की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।


कैंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। किसी को कोई चोट नही आई।  बाद में सड़क हादसे की सूचना मिलने पर बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को सड़क के बीच से हटवाया गया और जांच आरंभ कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed