फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Dengue

दुजाना में फिर मिले डेंगू के दो नए मरीज

Mon, 02 Nov 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 02 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dengue
फिलहाल दोनों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इससे पहले भी गांव में डेंगू के कई मरीज सामने आ चुके हैं ओर ये सभी एक ही क्षेत्र से हैं। रोहतक रोड पर शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित गांव दुजाना में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन


रविवार को भी गांव के दो छात्रों मयंक व वंशज को डेंगू की शिकायत के चलते सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।  फिलहाल उसकी हालत ठीक है। हालांकि सिविल अस्पताल के चिकित्सक दोनों छात्रों को डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, केवल संदिग्ध मानकर इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि रविवार को लैब बंद होने के कारण इनकी जांच नहीं हो पायी। सोमवार को जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही डेंगू को लेकर पुष्टि संभव है।
विज्ञापन


दुजाना में डेंगू प्रभावित मरीजों की सूची
गांव दुजाना में सितंबर महीने में डेंगू के दो मरीज सामने आए थे। इसके बाद से अब तक डेंगू मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मयंक व वंशज को छोड़कर बात करें तो दुजाना में इनके अलावा मोहित, दीपांशु, रिंकी, कमल व राजेश को भी पिछले दिनों डेंगू से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल इनकी हालत ठीक है। हालांकि ग्रामीण एक क्षेत्र विशेष में डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू का आंकड़ा 80 के पार
अब चूंकि तापमान में लगातार गिरावट जारी है, ऐसे में डेंगू के मरीजों की संख्या घटने का अनुमान स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया जा रहा है। हालांकि इस साल जिले में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 80 मरीजों की पुष्टि कर चुका है। हालांकि इनमें से अधिकतर बहादुरगढ़ क्षेत्र से ही हैं।


वर्जन-
फिलहाल डेंगू के किसी नए मरीज की सूचना नहीं है। सिविल अस्पताल में कोई दाखिल है तो उसकी पूरी जांच कराई जाएगी। जांच में डेंगू की पुष्टि होती है तो उसे उपचार की उचित सुविधा प्रदान की जाएगी। अभी तक जिले में80 मरीजों की डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हो चुकी है। उपचार के बाद सभी ठीक हैं।
डॉ. श्रीराम सिवाच


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed