फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand was made several times to construct a drain for water drainage: Councilor

पानी निकासी के लिए नाला बनाने के कई बार की गई मांग : पार्षद

Thu, 04 Sep 2025 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Demand was made several times to construct a drain for water drainage: Councilor
-फोटो 62 : बाग वाला मोहल्ला में लोगों के बीच पहुंचे इनेलो नेता भूपेंद्र राठी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के बाद अब पूरे शहर में जलभराव की समस्या बनी हुई है। कॉलोनियों व सड़कों पर कई-कई फीट तक पानी भर गया है और लोगों के घरों मे भी घुस गया है। शहर के बाग वाला मोहल्ला, सैनीपुरा, बसंत विहार, उत्तम कॉलोनी, मांडोठी बाजार, छोटूराम नगर व लाइनपार समेत अधिकतर कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है इसके बाद इनेलो नेता और पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र नफे सिंह राठी जलभराव में लोगों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

नफे सिंह ने कहा कि वार्ड में पानी निकासी के लिए नाला बनाने को लेकर वह स्वयं कई बार नगर परिषद अधिकारियों को लिखित व मौखिक तौर पर अवगत करा चुके हैं, इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। नगर परिषद की कागजी कार्यप्रणाली के चलते लोगों के घरों में बरसाती व सीवर का गंदा पानी घुस गया, जिसके चलते सारा दिन लोग घरों में घुसा हुआ पानी निकालने में ही लगे रहे। शहर की मुंगेशपुर ड्रेन कई स्थानों से टूटने के कारण आसपास की कई कॉलोनियों व कई गांव जलभराव की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed