फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand to take action in Lakhimpur case

लखीमपुर केस में कार्रवाई करने की मांग

Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to take action in Lakhimpur case
टीकरी बार्डर पर मीटिंग करते किसान नेता। - फोटो : Bahadurgarh
संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान नेताओं ने टीकरी बार्डर पर बिरेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश शासन से अपने वादे पूरे करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा व उनके बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करके सजा देना सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने लखीमपुर खीरी की घटना व प्रदेश के मुख्यमंत्री के विवादित बयान को आरएसएस की कार्यशैली और दंगा भड़काने की कोशिश के रूप में देखते हुए बर्खास्तगी की मांग रखी। किसान नेताओं ने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो 8 अक्तूबर को संयुक्त किसान मोर्चा बड़ा फैसला लेगा। इस अवसर पर रमिंदर पटियाला, महेंद्र सिंह राणा, दिलबाग सिंह दलाल, सुखदर्शन सिंह, रमेश सुडाना और सुमित छिकारा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed