{"_id":"65db77620d9816ce1b08ec9b","slug":"demand-to-make-speed-breaker-at-vishwakarma-chowk-on-railway-road-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105757-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौंक पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौंक पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
Sun, 25 Feb 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर स्थित विश्वकर्मा चौक, जहां दुकानदारों ने की है स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग।
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित विश्वकर्मा चौक के नजदीक दुकानदारों ने नगर परिषद अधिकारियों से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है। चौक से एक-दो नहीं बल्कि छह तरफ से वाहन तेज गति से गुजरते हैं। इस वजह से दुकानदारों ने चौक पर पहुंचने वाली सभी छह सड़कों पर ब्रेकर बनाने की मांग की है। उधर, नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी अधिकारियों से मौके का मुआयना करने के बाद जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।
रेलवे रोड के विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित दुकानदारों सतीश कुमार, शंकर कुमार, कपिल, संदीप सैनी, विक्रम कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा चौक पर रोहतक रोड, नाहर-नाहरी रोड, ड्रेन के दोनों रास्ते, स्टेशन की तरफ से, इंदिरा मार्केट और गांधी मार्केट की ओर से वाहन तेज गति में आते हैं। इससे हर समय हादसा होने की संभावना रहती है। सुबह 8 बजे, दोपहर 1 से 4 बजे और शाम 6 से 8 बजे तक चौक पर भीड़भाड़ भी ज्यादा रहती है। इस दौरान यहां पर जाम की समस्या बन जाती है। छह रास्तों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में दुपहिया, चार पहिया और कमर्शियल वाहन निकलते हैं। दुकानदारों ने जल्द से जल्द नगर परिषद से यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है।
वर्जन
स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर नगर परिषद की तकनीकी शाखा के अधिकारियों की ओर से जल्द मुआयना किया जाएगा। इसके बाद विश्वकर्मा चौक के नजदीक सभी रास्तों पर जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
-संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद बहादुरगढ़।