फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for renovation of martyr memorial

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहीद स्मारक के नवीनीकरण की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand for renovation of martyr memorial
-फोटो 62 : नप चेयरपर्सन सरोज राठी को मांग पत्र सौंपते त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन सदस्य। विज्ञप्
बहादुरगढ़। त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी को शहीद स्मारक का नवीनीकरण करने की मांग को लेकर मांग पत्र दिया। संगठन सदस्यों ने चेयरपर्सन को शहीद स्मारक की दीवार पर टाइल लगाने, पोस्टर व तस्वीरों का नवीनीकरण करने, शहीद स्मारक पर कुछ शहीदों के नाम नहीं लिखे गए हैं उनके नाम लिखवाने और पहले लिखे गए नामों की त्रुटि को दुरुस्त करने, स्मारक स्थल पर पेड़ों की देखरेख के लिए माली और नियमित सफाई के लिए सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाने आदि की मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने मांग पत्र लेने के बाद त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन के सभी सदस्यों से कहा कि जल्द ही शहीद स्मारक का नवीनीकरण कराया जाएगा और आप लोगों ने जो भी मांग इस पत्र में लिखी है उन सभी मांग को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि देश की आन-बान-शान पर कुर्बान होने वाले वीर शहीद सैनिकों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। वीर शहीदों को मान -सम्मान देना और युवा पीढ़ी को उनके शौर्य व पराक्रम से अवगत कराना हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो 62 : नप चेयरपर्सन सरोज राठी को मांग पत्र सौंपते त्रिवेणी पूर्व सैनिक संगठन सदस्य। विज्ञप्ति



----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed