फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand for modaks increased during Ganpati festival, prices also increased

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणपति उत्सव में बढ़ी मोदक की मांग, कीमतों में भी बढ़ोतरी

Mon, 01 Sep 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for modaks increased during Ganpati festival, prices also increased
-फोटो 61 : शहर में एक दुकान पर रखे मोदक। संवाद - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र में गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। श्रद्धालुओं ने घर, मंदिर और पंडाल आदि में गणपति की स्थापना की है। इसको लेकर बप्पा के भक्तों में अलग ही उत्साह है लेकिन गणपति का पर्व हो और मोदक न हो तो यह पर्व अधूरा सा लगता है।
विज्ञापन

गणेश जी को बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, गुड़ और नारियल के मिष्ठान समेत कई प्रकार के भोग लगाए जाते हैं लेकिन बप्पा को सबसे प्रिय मोदक ही है। इस त्योहार पर शहर के मिष्ठान की दुकानों पर मोदक की मांंग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने भी गणेश चतुर्थी के एक पहले दिन से ही मोदक का स्टॉक करना शुरू कर दिया। शहर में लाल चौक के नजदीक स्थित एक मिष्ठान भंडार के संचालक रमेश चंद्र कहते हैं कि इस बार दुकान पर कई प्रकार के मोदक तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक किलों में 30 से 50 रुपये बढ़ गए दाम
इसमें मावा मोदक, केसर मावा मोद, बूंदी मोदक, बेसद मोद, रोस्टेड मोदक और मिल्क केक ड्राई फ्रूट मोदक मौजूद हैं। इसमें सबसे ज्यादा लोगों को केसर वाला मोदक पसंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि मोदक की कीमत 500 रुपये से 800 रुपये तक है। झज्जर रोड स्थित मिठाई विक्रेता हनुमान सिंह ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले मोदक और लड्डू की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस बार एक किलोग्राम पर 30 से 50 रुपये तक बढ़ गए हैं। देसी घी के लड्डू और मोदक की कीमतों में तो 100 रुपये तक का अंतर आ गया है। लागत से लेकर मजदूरी तक महंगी होने से दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed