{"_id":"683b5b003b390d7abc063811","slug":"deepak-poonia-of-village-chhara-won-silver-medal-in-wrestling-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-122402-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव छारा के दीपक ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव छारा के दीपक ने कुश्ती प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
विज्ञापन
31jjrp24- झज्जर। दीपक पूनिया
झज्जर। गांव छारा निवासी दीपक पूनिया ने विश्व सीनियर रैंकिंग कुश्ती स्पर्धा में फ्री स्टाइल के 92 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता है। दीपक पूनिया ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। वहीं अंतिम मुकाबले में क्लासिफिकेशन प्वाइंट से दीपक पूनिया को हार का सामना करना पड़ा।
मंगोलिया के उलानबातर में 29 मई से एक जून तक विश्व सीनियर रैंकिग कुश्ती स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दीपक पूनिया फ्री स्टाइल के 92 किलोग्राम भार वर्ग में शामिल रहा। दीपक पूनिया सहित फ्री स्टाइल के 92 किलोग्राम भार वर्ग में पांच खिलाड़ी शामिल रहे।
इस दौरान दीपक पूनिया को विश्व सीनियर रैंकिंग कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दीपक पूनिया ने अपने पहले मुकाबले में मंगोलिया के खिलाड़ी को 10-0 से हराया।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में दीपक पूनिया ने मंगोलिया के खिलाड़ी को 4-1 से हराया। वहीं तीसरे मुकाबले में दीपक पूनिया ने मंगोलिया के खिलाड़ी को 9-0 से हराया।
अंतिम मुकाबले में दीपक पूनिया यूडब्ल्यूडब्ल्यू के खिलाड़ी से क्लासिफिकेशन प्वाइंट से हार गया। इस दौरान दीपक पूनिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं दीपक पूनिया ने इससे पहले भी कई पदक अपने नाम किए हैं।