फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Death of a worker climbing a Peepal tree

पीपल के पेड़ पर चढ़े प्रवासी श्रमिक की गिरने से मौत

Fri, 31 Dec 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death of a worker climbing a Peepal tree
झज्जर। जिले के गांव बामड़ौला के एक ईंट-भट्टे पर रह रहे श्रमिक की पेड़ से लकड़ियां बीनते समय पैर फिसल जाने से मौत हो गई। परिजनों की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर शहर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। मृतक की पहचान अलीहसन निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अलीहसन झज्जर के गांव बामड़ौला में एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था। वह झुग्गियों में ही परिवार के साथ रहता था। मृतक के पांच बच्चे भी हैं। परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के लिए अलीहसन सूखी लकड़ियां तोड़ने के लिए पीपल के पेड़ पर चढ़ा था। उसी दौरान ही उसका पांव फिसल गया और वह जमीन पर आ गिरा। गंभीर चोटों के चलते अलीहसन की मौत हो गई। बादली थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि श्रमिक के शव का वीरवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed