फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Deadly attack on a woman who went to the fields

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेत में गई महिला पर जानलेवा हमला

Tue, 03 Sep 2024 06:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 03 Sep 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a woman who went to the fields
साल्हावास। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए खेत में गई महिला के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला के ऊपर फरसे से वार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लडकी के पिता ने बताया कि वह खेत में मकान बनाकर रहता है तथा उसके तीसरे नंबर की बेटी शादीशुदा है। जो अपने पति से तलाक होने के कारण उसके पास रहती है, जिसके पास 3 बच्चे हैं। उसकी लडकी बाथरूम करने के लिए साथ में बाजरे के खेत में जा रही थी, तभी अचानक धर्मबीर बाजरे के खेत में से अपने हाथ में फरसा लिए हुए निकल कर आया और आते ही उसकी लड़की को पकड़कर बाजरे के खेत में खींचकर ले जाने लगा। जब उसकी लडकी ने विरोध किया तो तो धर्मबीर ने अपने हाथ में लिए हुए फरसे से उसकी लड़की के मुंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जब उसने धर्मबीर को पकड़ने की कोशिश की तो धर्मबीर फरसा सहित मौके से भाग गया। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर धर्मवीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल महिला को डाक्टर ने बयान देने की स्थिति में नहीं बताया है। उसके बयान दर्ज करवाने के बाद धाराएं बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed