{"_id":"655527b5b9dcc424b406c258","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-went-to-his-in-laws-house-on-bhaiya-dooj-found-in-the-field-jhjhar-news-c-200-1-bgh1003-3638-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भैया दूज पर ससुराल गए युवक का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भैया दूज पर ससुराल गए युवक का खेत में मिला शव
Thu, 16 Nov 2023 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
बादली। नजफगढ़ से नूना माजरा गांव में पत्नी के साथ भैया दूज का त्योहार मनाने गए एक युवक का शव बादली के पास कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे से नीचे कच्चे रास्ते पर मिला है। शव पूरी तरह से लहूलुहान हालत में है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को फैंक दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के राजकीय अस्पताल में रखवा दिया है जबकि परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे है।
बुधवार को केएमपी पुल के नीचे खेतों के रास्ते एक युवक का शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास करवाए गए तो युवक की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ निवासी प्रवीन के तौर पर हुई। प्रवीन मूल रूप से खेड़ी आसरा गांव का रहने वाला था। प्रवीन के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उसके सिर, पेट और हाथों पर कई गहरे निशान हैं। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि प्रवीन की हत्या करके शव को फैंका गया है। सबूत जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल टीम की मदद ली गई जबकि डीएसपी धर्मबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
प्रवीन की बुआ के लड़के विकास ने बताया कि प्रवीन 14 नवंबर की शाम साढ़े 5 बजे नजफगढ़ से नूना माजरा गांव में पत्नी प्रियंका के साथ ससुराल गया था। कुछ देर रुकने के बाद वह नूना माजरा से अपने पैतृक गांव खेड़ी आसरा में जाने की बात कहकर निकल गया। जिसके बाद प्रवीन का कोई पता नहीं चला। उन्हें 15 नवंबर को प्रवीन का शव मिलने की सूचना मिली तो बादली पहुंचे हैं। प्रवीन के शव का पोस्टमार्टम वीरवार को बोर्ड द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि शव की पहचान करवाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमे गठित की गई हैं। इनमें एक थाना बादली, नारकोटिक सेल और सीआईए की टीम शामिल हैं। डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि मृतक की गाड़ी झज्जर-बादली मार्ग पर मिली है।
।