फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dead body found near thermal power plant

थर्मल पावर प्लांट के पास पड़ा मिला शव

Sat, 18 Sep 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
dead body found near thermal power plant
सामान्य अस्पताल में मृतकों के परिजनों को समझाते एसपी राजेश दुग्गल। - फोटो : Jhjhar
भैंस की तलाश करने के लिए वीरवार की शाम बाइक से निकले युवक का शव शुक्रवार को झाड़ली थर्मल पॉवर प्लांट के पास मिला। शव के पास से बाइक भी पड़ी मिली। परिजनों ने शव की शनाख्त के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। वहीं पुलिस सड़क दुघर्टना में मौत होेने की आशंका जता रही है। बहरहाल, सूचना के बाद एसपी राजेश दुग्गल टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों की मांग पर एसपी ने घटना की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंप दी है। इसके अलावा उन्होंने इस मामले की खुद निगरानी कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोरिया गांव निवासी अशोक पुत्र कृष्ण चौकीदार अपनी भैंस की तलाश करने के लिए वीरवार शाम के समय बाइक लेकर निकला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसका शव व बाइक झाड़ली थर्मल पावर प्लांट के पास मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। निष्पक्ष रूप से जांच की जाएगी। मामले में पीड़ितों को पूरी तरह से न्याय मिलेगा। - राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed