फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   dead body found in canal

नहर में डूबे युवक का शव कैनाल से बरामद

Sat, 27 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर Updated Sat, 27 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
dead body found in canal

विज्ञापन
 चार दिन पहले रोहतक के सेक्टर एक से दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए निकले युवक का शव शुक्रवार को दूबलधन मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल से बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर झज्जर नागरिक अस्पताल में भेजा गया। वहां से शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर शव गृह रोहतक में रखवा दिया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।



पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि रोहतक निवासी मनीष 22 तारीख को अपने भाई व दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए रोहतक जवाहर लाल नेहरू कैनाल पर गए थे और जब सभी इकठ्ठे होकर जश्न मना रहे थे। इसी बीच मनीष मुंह धोने के लिए नीचे उतरा तो उसका पैर फिसल गया और मनीष नहर में डूब गया। दोस्तों ने मनीष को ढूढ़ने कोशिक की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन




बाद मेेें सारे घटनाक्रम की जानकारी मनीष के बड़े भाई ने परिजनों को जाकर बताई और परिजनों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई और प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से मनीष को ढूढ़ते हुए शुक्रवार को बेरी क्षेत्र के गांव दूबलधन जवाहर लाल नेहरू कैनाल पहुंचे और वहा पर मनीष का शव तैरता हुआ मिला तो गोताखोरों ने बेरी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
बेरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दूबलधन जवाहर लाल नेहरू कैनाल में युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी शिनाख्त रोहतक निवासी मनीष के रूप में हुई है। जोकि बीते चार दिन पहले रोहतक जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूब गया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के शव गृह में रखवा दिया गया है। शनिवार को रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed